दिल्ली में बीजेपी ने महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया। बीजेपी नेताओं ने नरेश यादव द्वारा कुरान के अपमान को लेकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी नेता अरविंदर लवली और माइनॉरिटी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने कुरान शरीफ का अपमान किया, जो कि उनके अनुसार एक गंभीर धार्मिक अपराध है। वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर कहा कि हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं और प्रत्येक धर्म के प्रतीकों का सम्मान किया जाता है, लेकिन नरेश यादव ने कुरान का अपमान किया है। उन्होंने पंजाब की मलेरकोटला कोर्ट द्वारा यादव को सजा सुनाए जाने का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
बीजेपी नेताओं ने दिल्ली सरकार से मांग की कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें और नरेश यादव के खिलाफ कड़ी सजा दिलवाएं।
Kareena Kapoor : सीक्वेंस साड़ी में दिखा बेबो का ग्लैमरस सिजलिंग लुक
