राजधानी भोपाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर देशभर में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी के महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और कहा कि बाबा साहेब ने हमें जीवन जीने की राह दिखाई। उनके द्वारा बनाया गया संविधान हम सभी के लिए मार्गदर्शक है, जिसका हम पालन करते हैं।

भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बाबा साहब ‘अंत्योदय’ और लोक-कल्याण हेतु समर्पित थे। वे सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला थे।
