BJP National President Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कयासबाजी शुरू हो चुकी है। दरअसल, जेपी नड्डा का 2023 में कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ विधानसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल बढ़ता गया। वहीं, अब पार्टी जल्द ही अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक PM मोदी इसको लेकर बैठक करने वाले है। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा हो सकते है। इसके अलावा UP और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों पर भी फैसला लिया जा सकता है। वहीं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को नीतीश कैबिनेट में जगह मिलने के बाद नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बिहार को भी नया अध्यक्ष मिल सकता है।

BJP National President Announcement: धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे आगे
बता दें कि BJP के नए अध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल और मनोहर लाल खट्टर के नाम सामने आ रहे है। इन नामों में से धर्मेंद्र प्रधान का नाम सबसे आगे चल रहा है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान का RSS और संगठनात्मक मशीनरी से मजबूत जुड़ाव है।
