SAURABH SHARMA: मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा से जुड़े मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर तीखे आरोप लगाए हैं।
BJP विधायक का बड़ा दावा

SAURABH SHARMA: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि सौरभ शर्मा, पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह उर्फ कक्काजू का गोद लिया हुआ बेटा है। उन्होंने सौरभ शर्मा का DNA टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। लोधी ने दावा किया कि सौरभ शर्मा के ठिकानों से बरामद संपत्ति केपी सिंह की है।
पूर्व विधायक का खजाना पकड़ा गया- विधायक प्रीतम लोधी
SAURABH SHARMA: विधायक प्रीतम लोधी ने कहा, “मध्य प्रदेश में जो कुबेर का खजाना पकड़ा गया है, वह पिछोर के पूर्व विधायक का है। उन्होंने पिछोर का खजाना खाली कर दिया और माफियाओं के साथ मिलकर संपत्ति बनाई।” लोधी ने कहा कि सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा, केपी सिंह की दूसरी पत्नी हैं और उनके परिवार में कई विवाद रहे हैं।
DNA टेस्ट की मांग-विधायक लोधी

SAURABH SHARMA: प्रीतम लोधी ने कहा कि सौरभ शर्मा की भर्ती और संपत्ति की पूरी जांच होनी चाहिए। “सौरभ शर्मा के पास जो पैसा मिला है, वह जनता की गाढ़ी कमाई है। प्रशासन को इसमें निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। अगर सौरभ शर्मा का DNA टेस्ट कराया जाए तो सब कुछ साफ हो जाएगा,” उन्होंने कहा।
क्या है सौरभ शर्मा केस?
SAURABH SHARMA: 23 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सौरभ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले। जांच के दौरान पता चला कि सौरभ शर्मा ने अपनी पत्नी को 14 लाख रुपये का लहंगा गिफ्ट किया था और अपने रिश्तेदारों के खाते में भी बड़ी रकम ट्रांसफर की थी।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
SAURABH SHARMA: सौरभ शर्मा केस के खुलासे के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा विधायक के आरोपों पर अभी तक पूर्व विधायक केपी सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले में आने वाले दिनों में और भी नए मोड़ सामने आ सकते हैं।
