रिपोर्टर – यशपाल लोधी
भाजपा संगठन के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाने को लेकर भाजपा की शक्ति केंद्र थालादिघावन में भाजपा जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल की विशेष मौजूदगी में ग्राम पंचायत थाला के भवन में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। यहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी ग्राम पंचायत थाला सरपंच घनश्याम सिंह खजुरिया, दिघावन सरपंच फूलसिंह पबैया, लालसिंह सिंह बिन्डैया, हरिशंकर भेनिया, आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में बैठे का आयोजन हुआ। जिसमें में सदस्यता अभियान को लेकर वन टू वन चर्चा की तथा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक घर के दरवाजे तक पहुंचने तथा समाज के प्रत्येक तबके को भाजपा का सदस्य बने के लिए चर्चाएं की गई। अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा के द्वारा महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के द्वारा तय किए गए सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण किया जाना है। जिसके लिए बूंद स्तर पर अभियान के संचालन में तेजी लाई जावे। प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा का सदस्य बनना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। और घर-घर जाकर लोगों को सदस्यता से जोड़ा जाए।
