सदस्यता रिन्यु के साथ डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का टारगेट
BJP membership campaign: मध्यप्रदेश में बीजेपी आज से अपने सदस्यता अभियान का आगाज करने जा रही है.सीएम डॉ. मोहन यादव बीजेपी कार्यालय में मंत्रियों के साथ बीजेपी की सदस्यता रिन्यु कराएंगे। मुख्यमंत्री को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
डिजिटल कार्यकर्ता बढ़ाएंगे ताकत
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता 64861 बूथों पर आज से अपनी भूमिका प्रारंभ करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 10-17 तारीख तक नए लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे। इसकी कार्यशाला भी हो चुकी है, जिसकी मॉनिटरिंग हम प्रतिदिन करते हैं। हम लोग करते है कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावों की पार्टी नहीं। यह जीवंत ऑर्गनाइजेशन है। यह कैडर बेस ऑर्गनाइजेशन है।
BJP membership campaign: हारे बूथों पर खास फोकस
बीजेपी सदस्यता अभियान में उन बूथों पर खासा फोकस करेगी,जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस जिन बूथों पर मजबूत है उन बूथों पर बीजेपी सदस्यता अभियान को टारगेट बनाकर नए लोगों को जोड़ेगी।
डेढ़ करोड़ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
25 सितंबर तक सदस्यता अभियान के पहले चरण में बीजेपी देश भर में 10 करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाएगी। वहीं, एमपी में डेढ़ करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान शिक्षक दिवस पर निजी शिक्षकों को सदस्यता दिलाने के लिए बीजेपी ने शिक्षक प्रकोष्ठ को दिशा निर्देश दिए हैं।
