जल्द होंगे भाजपा में संगठनात्मक बदलाव

BJP: भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही बड़े संगठनात्मक बदलाव होने की संभावना है। पार्टी को जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इस संबंध में रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष और महासचिवों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख और सह प्रमुख भी शामिल हुए।
राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों का चयन 15 जनवरी तक होगा
BJP: बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्षों का चयन 15 जनवरी तक किया जाएगा। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो चुका है और उन्हें भाजपा के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के नियम के कारण दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना नहीं है।
मंडल अध्यक्षों की आयु सीमा होगी 35 से 45 वर्ष

BJP: की ओर से संगठन में युवाओं को प्रमोट करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी ने पहले ही तय किया है कि मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 35 से 45 वर्ष और जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 वर्ष के बीच होगी। इसके अलावा पार्टी ने यह भी तय किया है कि एक व्यक्ति लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष नहीं बन सकता।
जिला अध्यक्षों की आयु सीमा होगी 45 से 60
BJP: ने अक्टूबर में संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति भी की थी जिसमें तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कारण बढ़ाया गया था।
