Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार,10 अभी भी फरार
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : पुलिस ने बीजेपी नेता महेंद्र नागर को किया गिरफ्तार,10 अभी भी फरार

Taruna Samariya October 29, 2025

Mahendra Nagar Arrest : मध्य प्रदेश के गुना जिले में किसान की हत्या के मामले में भाजपा से निष्कासित नेता महेंद्र नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र नागर को पुलिस ने एक शराब की दुकान से पकड़ा है। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दस आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है

क्या मामला है?

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का मामला है। किसान रामस्वरूप धाकड़ जमीन विवाद में भाजपा नेता महेंद्र नागर और उनके साथियों के हमले का शिकार हुए। आरोप है कि पहले किसान की पिटाई की गई, फिर महेंद्र नागर ने अपनी थार गाड़ी चढ़ा दी। इससे किसान घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने महेंद्र पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था

महेंद्र नागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस अब शेष आरोपियो को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने फरार शेष आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा है.

महेंद्र नागर की गिरफ्तारी

महेंद्र नागर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर चलाया और अवैध बिजली कनेक्शन तोड़ दिए जो राजस्थान तक सप्लाई कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और जांच तेज कर दी है।

READ MORE :चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम,एक साथ पांच फ्लैटों में चोरी की

गिरफ्तार हुए आरोपी

इस घटना में कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। फिलहाल महेंद्र नागर, उसका बड़ा भाई हुकुम नागर, जितेंद्र नागर और हरीश नागर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी दस आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में आठ संयुक्त टीम बनाकर दबिश तेज कर दी हैं।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

इस घटना ने राजनीति में उठापटक मचा दी है। भाजपा ने घटना के बाद महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मृतक की हत्या से गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश है, जिसके कारण गांव में पुलिस बल तैनात है।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 29 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.