Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

सहारनपुर में भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

himani Shrotiya November 8, 2025

BJP leader murder in Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भाजपा नेता धर्म सिंह (65) की गोली मारकर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव घर के पीछे चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

बहू ने सुबह देखा शव

यह घटना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव की है। मृतक धर्म सिंह, जो भाजपा के अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष थे, रोजाना की तरह शुक्रवार रात घर के पीछे बने बाड़े में सोने गए थे। सुबह लगभग 6:45 बजे उनकी बहू उन्हें चाय देने पहुंची तो चारपाई पर पड़े खून से सने शव को देखकर दंग रह गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव
चारपाई पर मिला रक्तरंजित शव

BJP leader murder in Saharanpur: रंजिश की जानकारी नहीं

धर्म सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष पद पर थे। उनका बेटा सुशील सिंह मंडल महामंत्री के रूप में संगठन से जुड़ा है। परिवार के अनुसार, रात करीब 9 बजे तक धर्म सिंह पूरी तरह सामान्य थे। उन्होंने किसी से झगड़ा नहीं किया और किसी तरह की रंजिश की भी जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी दुश्मनी या धमकी की जानकारी नहीं थी।

भाजपा नेता धर्म सिंह, मृतक
भाजपा नेता धर्म सिंह, मृतक

गोली चलने की आई थी आवाज

ग्रामीणों ने बताया कि उसी रात गांव में एक बारात आई हुई थी, जिससे रातभर फायरिंग और शोर-शराबा होता रहा। संभवतः इसी वजह से किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: आसाराम जेल से बाहर: फिर से चर्चाओं में आसाराम बापू को छह महीने की जमानत
Next:  ऐसा ऑफर पहले कभी नहीं देखा: Google AI Pro सब्सक्रिप्शन अब 25+ वालों के लिए

Related Stories

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.