सीएम साय ने किया दावा,बोले हारने पर कांग्रेस EVM को देगी दोष

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से EVM पर उठ रहे सवालों को लेकर सीएम साय ने कहा कि ,वोटिंग के माहौल में कांग्रेस EVM पर उठाना इस बात को और पुख्ता करता है कि दोनों ही चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
CG NEWS: महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार-सीएम
सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। वही EVM को लेकर सीएम बोले कि जब कांग्रेस के लोग जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाता है। हारते हैं ईवीएम पर आरोप डालते हैं। ये बात कई और भी कांग्रेस की ओर से कही जा चुकी है।
CG NEWS: दिल्ली में रहेंगे CM सीएम ने अपने दिल्ली प्रवास को लेकर कहा कि दिल्ली में भारत मंडप में छत्तीसढ़ दिवस है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मनाया जा रहा है वहां। हर दिन एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ दिवस है, राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा।