Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • delhi assembly budget session
  • देश-विदेश

delhi assembly budget session

Narendra Singh March 11, 2025

होली के बाद दिल्ली विधानसभा का सत्र

 25 मार्च को BJP सरकार पेश अपना पहला बजट

दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा

delhi assembly budget session: दिल्ली में नई सरकार का पहला बजट सत्र 24 मार्च से शुरू होने जा रहा है. 5 दिन चलने वाले इस बजट सत्र के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपनी मंजूरी दे दी है. बजट सत्र शुरू होने के अगले दिन दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी.

24 मार्च से बजट सत्र

बीजेपी ने 27 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी की है. अब बीजेपी सरकार 25 मार्च को विधानसभा के पांच दिवसीय बजट सत्र के दौरान अपना पहला बजट पेश करेगी. बजट सत्र के पहले दिन 24 मार्च को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा.

Read More:-  Holi Skin Care Tips: जानिएं होली पर रंगों से स्किन की सुरक्षा कैसे करें?

CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी बजट

दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पांच दिवसीय सत्र का आगाज 24 मार्च से शुरू होगा. जबकि 25 मार्च को बजट पेश किया जाएगा. बजट पेश होने के अगले दिन 26 मार्च को इस पर आम चर्चा होगी. फिर 27 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा.जट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ही पेश करेंगी क्योंकि वित्त विभाग भी उन्हीं के पास है. केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में बजट सत्र का आखिरी दिन निजी सदस्य विधेयकों और प्रस्तावों के लिए आरक्षित रखा गया है.

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app 

25 मार्च को छोड़कर हर दिन प्रश्नकाल

delhi assembly budget session बुलेटिन के अनुसार, विधानसभा में 25 मार्च को छोड़कर हर दिन प्रश्नकाल का सत्र होगा क्योंकि इस दिन बजट पेश किया जाएगा. नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा के दूसरे सत्र के लिए प्रश्नों के नोटिस तत्काल प्रभाव से प्राप्त किए जाएंगे.सत्र के दौरान एक विधायक एक दिन के लिए सिर्फ 5 प्रश्नों का ही नोटिस दे सकता है. हर सवाल मुख्य रूप से एक विभाग से संबंधित होना चाहिए और लंबे सवालों या अलग-अलग विषयों पर जानकारी मांगने वाले सवालों को नियमों के अनुरूप संपादित किया जाएगा. साथ ही स्पीकर के निर्देशों के अनुसार, जो विधायक नियम 280 के तहत मामले उठाना चाहते हैं, वे बैठक की तारीख से पहले के कार्य दिवस को शाम 5 बजे तक नोटिस दे सकते हैं, जिस दिन मामला उठाने का प्रस्ताव है.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ujjain Mahakaleshwar temple: सबसे पहले महाकाल मंदिर में होगा होली
Next: MP Vidhan Sabha 2025: नकली सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Related Stories

india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
iran
  • Top Story
  • देश-विदेश

मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.