Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा
  • Top Story
  • देश-विदेश

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, विधानसभा अध्यक्ष का नाम कटा

himani Shrotiya October 14, 2025

BJP first candidate list 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पार्टी ने कई पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है, जबकि कुछ वरिष्ठ चेहरों का टिकट काट दिया गया है।

दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट
दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट

71 अम्मीदवार
71 अम्मीदवार

दो डिप्टी सीएम को मिला टिकट

पहली सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।

  • सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट मिला है।

हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के टिकट कटने के रूप में देखा जा रहा है। वे पटना सिटी से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। इसी तरह कुम्हरार से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट काट दिया गया है।

इन दिग्गज नेताओं को मिला मौका

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कई वरिष्ठ और लोकप्रिय चेहरों को भी मौका दिया है। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • मंत्री मंगल पांडे
  • नीतीश मिश्रा
  • नीरज कुमार बबलू
  • जीवेश मिश्रा
  • राजू सिंह
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • सुरेंद्र मेहता
  • डॉ. सुनील कुमार
  • संजय सरावगी
  • डॉ. प्रेम कुमार

इन नेताओं को उनकी मजबूत जनाधार और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए टिकट दिया गया है।

BJP first candidate list 2025: 9 महिलाओं को टिकट मिला

बीजेपी की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को टिकट मिला है। पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कई अहम सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

  • रेणु देवी – बेतिया
  • गायत्री देवी – परिहार
  • देवंती यादव – नरपतगंज
  • स्वीटी सिंह – किशनगंज
  • निशा सिंह – प्राणपुर

इसके अलावा भी कुछ सीटों पर महिलाओं को मौका देकर बीजेपी ने यह संदेश दिया है कि वह महिला सशक्तिकरण के एजेंडे को चुनाव में प्रमुखता देने जा रही है।

सीट शेयरिंग पर NDA के भीतर बनी सहमति

BJP first candidate list 2025: बीजेपी के इस फैसले से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की चर्चाएं चलीं। बिहार में एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनाना आसान नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बातचीत की कमान संभाली और सभी सहयोगी दलों को संतुलित हिस्सेदारी देने की कोशिश की। लंबे विचार-विमर्श और रणनीतिक बैठकों के बाद अंततः सभी दलों ने एक साझा फॉर्मूले पर सहमति जताई।

इसके बाद ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा से किया नामांकन, सवा लाख गुलाब जामुन बनवाएं, कई दिग्गजों ने भी दाखिल किए पर्चे
Next: योगी सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट: 14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 7,000 तक की राशि घोषित

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.