कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने लगाए बीजेपी पर कई आरोप
Bjp Congress On Saurabh Sharma: खबर राजधानी भोपाल से है जहां धनकुबेर सौरभ शर्मा और चेतन गौर के मामले में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। आपको बतादें कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉनफ्रेंस की जिसमें बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुकेश नायक ने कहा कि सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के पीछे सरकारी संरक्षण है और यह मामला पूरी साजिश के तहत रचा गया है। साथ हि उनहोंने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा कि सौरभ शर्मा 41 दिन तक फरार रहा, लेकिन लोकायुक्त पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई। इसके बाद, नायक ने दावा किया कि सौरभ शर्मा 23 दिसंबर 2024 को दुबई से भारत लौटे, लेकिन जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
मंत्रियों की गिरफ्तारी क्यों नही हो रही-मुकेश नायक
Bjp Congress On Saurabh Sharma: मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में 40 दिनों के अंदर कोई निष्कर्ष निकालने की कोशिश की जा रही है, जैसे देश के अन्य नेताओं, जैसे हेमंत सोरेन, मनीष सिसोदिया, और अरविंद केजरीवाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन मध्यप्रदेश राज्य में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
जापान में बोले CM-लाएंगे नई निवेश पॉलिसी
Bjp Congress On Saurabh Sharma: कांग्रेस के आरोपों का बीजेपी ने दिया जवाब
Bjp Congress On Saurabh Sharma: तो वहीं जब इस पूरे मामले में जब बीजेपी से सावल किया गया तो बीजेपी प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है और जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ उजागर किया जा रहा है। शुक्ला ने यह भी कहा कि कांग्रेस सौरभ शर्मा के प्रवक्ता की भूमिका निभा रही है, जो सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम मोहन यादव की नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार पूरी सजगता से काम कर रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
Bjp Congress On Saurabh Sharma: इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है और यह देखना होगा कि यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।
