Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Delhi : 100 दिन में बदली राजधानी की तस्वीर
  • देश-विदेश

Delhi : 100 दिन में बदली राजधानी की तस्वीर

Narendra Singh June 1, 2025

दिल्ली में बीजेपी सरकार का जश्न,’दिल्ली बदल रही है’ गीत हुआ लॉन्च

BJP celebrates 100 days : दिल्ली में बीजेपी सरकार ने सत्ता में वापसी के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर पार्टी ने राजधानी के बदलाव की कहानी बयां करता एक नया गीत “दिल्ली बदल रही है” लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिक योजनाओं और उपलब्धियों को समर्पित यह गीत शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में जारी किया गया

दो मिनट 57 सेकंड का गीत

दो मिनट 57 सेकंड के इस गीत में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला गया है, जिनमें डीईवीआई बस योजना, शहर भर में व्यापक स्वच्छता अभियान और लैंडफिल स्थलों पर कूड़े के विशाल पहाड़ों को खत्म करने के तेजी से किए जा रहे प्रयास शामिल हैं. उत्साहवर्धक संगीत के साथ तैयार इस गीत में दिल्ली में परिवर्तन और प्रगति की परिकल्पना को दर्शाया गया है, जिसमें दृश्यों और गीतों के माध्यम से वर्तमान कार्यों और पिछली सरकार के दौरान कथित निष्क्रियता के बीच अंतर दर्शाया गया है.

BJP ने शेयर किया गाना

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 100 दिवसीय समारोह के बाद इस गीत को बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया गया है. सूबे की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि ‘यह गीत दिल्ली में हमारे द्वारा शुरू किए गए परिवर्तन की भावना को दर्शाता है – वास्तविक कार्य, वास्तविक परिणाम. यह केवल एक गीत नहीं है, यह एक बयान है’.

पार्टी कार्यकर्ताओें में दिखा जोश

बीजेपी नेता ने कहा कि यह गान संस्कृति और मीडिया के माध्यम से नागरिकों से जुड़ने के व्यापक जनसंपर्क प्रयास का हिस्सा है, और यह सुर्खियों से संचालित शासन से प्रदर्शन से संचालित शासन की ओर बदलाव को रेखांकित करता है. गीत का विमोचन समारोह का मुख्य आकर्षण था. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश नजर आया और सबी ने मिलकर जोरदार तालियां बजाई.

BJP celebrates 100 days : 27 साल बाद हुई थी वापसी

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी. जिसके बाद आम आदमी पार्टी के एक दशक के शासन का अंत हो गया.

Read More :- JN.1 वैरिएंट, भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ambulance 108 negligence Raisen: एम्बुलेंस 108 की लापरवाही से नवजात और मां घायल, रायसेन में आपात सेवा पर उठे सवाल
Next: Pratima Barwa death Jharkhand : झारखण्ड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का असामयिक निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स कर जताया दुख

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.