Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता
  • मध्य प्रदेश

BJP 11 years: बड़वानी: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा की प्रेस वार्ता

divya mistry June 13, 2025

BJP 11 years: बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मोदी सरकार की नीतियों और सफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, महिलाओं और आम जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है।

BJP 11 years
BJP 11 years

लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

BJP 11 years: नेमा ने बताया कि सरकार ने अब तक 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसके अलावा 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं, जिससे गरीबों को स्थायी आवास की सुविधा मिली है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता में सुधार आया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला

BJP 11 years: उन्होंने बताया कि 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचाई गई है, जिससे आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। रसोई गैस कनेक्शन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा

आयुष्मान भारत योजना का ज़िक्र करते हुए नेमा ने कहा कि इस योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। खास बात यह है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी

महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बालिका विवाह तक कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी समाज में बढ़ी है।

आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल

नेमा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का भी उल्लेख किया, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जीएसटी जैसे निर्णय शामिल हैं।

“सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण योजना है। प्रेस वार्ता में उन्होंने इन उपलब्धियों को “सशक्त भारत” की दिशा में उठाए गए निर्णायक कदम बताया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी, फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Next: Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट…

Related Stories

Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

divya mistry March 2, 2026
mp nigam mandal: दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • मध्य प्रदेश

होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.