Birthday Gun Fire Accident: रतलाम जिले के आलोट में एक युवक ने बर्थडे पार्टी के दौरान हवा में फायरिंग की लेकिन गोली आसमान की जगह सामने की और पड़ोसी को जा लगी। इस दौरान एक पड़ोसी घायल हो गया, उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
यह हादसा तब हुआ, जब एक व्यक्ति अपना जन्मदिन मनाते हुए खुशी जाहिर के करने के लिए आसमान में फायरिंग की। यह घटना 9 मार्च करीब 9.30 हुई, जोकि आलोट नगर के प्रमिलागंज इलाके में घटित हुई।
शराब के नशे में था युवक
बताया जा रहा है, फायरिंग करने वाला युवक उज्जैन के श्री महाकाल बाबा मंदिर में सिक्योरिटी गॉर्ड है। उसने जब फायरिंग की वह शराब के नशे में धुत्त था और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से श्याम नायक जन्मदिन मनाने के दौरान फायरिंग कर दी। इससे पड़ोसी घायल हो गया।

थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम का बयान
थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि- ‘गोली चलाने वाला युवक उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। वह अपने घर पर जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान हुए हर्ष फायर में पड़ोसी युवक घायल हो गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।’
Also Read- स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
