Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • बिरसा मुंडा जेल में हाई-प्रोफाइल कैदियों का डांस वीडियो वायरल, हाफ पेंट-टीशर्ट पहनकर लगाए ठुमके
  • देश-विदेश

बिरसा मुंडा जेल में हाई-प्रोफाइल कैदियों का डांस वीडियो वायरल, हाफ पेंट-टीशर्ट पहनकर लगाए ठुमके

himani Shrotiya November 8, 2025

Birsa Munda Jail dance video: झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर जेल के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो कैदी डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहे कैदियों की पहचान शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया के रूप में हुई है।

भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार
भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार

जेल के हॉल में डांस पार्टी 

वायरल वीडियो में दोनों आरोपी कैदी हाफ पैंट, टी-शर्ट और गमछा में नजर आ रहे हैं और फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास कुछ लोग भी खड़े होकर इस डांस का आनंद ले रहे हैं। हॉल के एक कोने में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना खाते हुए भी नजर आता है, जो यह दर्शाता है कि यह जेल के किसी विशेष वार्ड या हॉल में शूट किया गया वीडियो है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है और जिस जगह यह शूट हुआ, वह जेल का मनोरंजन हॉल है, जहां कुछ कैदियों को एसी, कुलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

आरोपी कैदी हाफ पैंट, टी-शर्ट और गमछा में
आरोपी कैदी हाफ पैंट, टी-शर्ट और गमछा में

Birsa Munda Jail dance video: 2 अधिकारियों पर कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह ताजा घटना नहीं है, बल्कि कई महीने पुराना वीडियो है। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन और गृह विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

जेल में “पैसे से मिलती सुविधा” 

सूत्र बताते हैं कि बिरसा मुंडा जेल में लंबे समय से यह आरोप लगता रहा है कि यहां पैसे के बल पर नियम बदल दिए जाते हैं। रसूखदार कैदियों को मोबाइल, खाना, अलग वार्ड, एसी, यहां तक कि बाहर से मंगाए गए कपड़े तक उपलब्ध कराए जाते हैं। इसका एक हिस्सा जेल के बाहर से चलने वाले गैरकानूनी नेटवर्क के जरिए संचालित होता है। जेल में बंद कुछ नामचीन अपराधी और आर्थिक घोटालों में फंसे आरोपी इस नेटवर्क के जरिए जेल में आरामदायक जीवन बिताते हैं। 

Read More: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार

हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए विशेष सुविधाएं

Birsa Munda Jail dance video: यह कोई पहला मौका नहीं है जब भगवान बिरसा मुंडा जेल में विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला सामने आया हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में कई ऐसे विशेष वार्ड बने हुए हैं, जहां रसूखदार कैदियों को पैसे देकर रहने की सुविधा दी जाती है। इन वार्डों में प्रवेश के लिए एंट्री फीस ली जाती है और हर महीने एक निर्धारित राशि खर्च करनी पड़ती है। जेल के भीतर यह व्यवस्था कई अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से चलती है। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर और बाहर सक्रिय सिंडिकेट नेटवर्क मिलकर इन हाई-प्रोफाइल कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : डिप्टी CM अरूण साव बोले- डिजिटल छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार
Next: IND vs AUS T20 Series 2025: टीम इंडिया का जलवा बरकरार, ऑस्ट्रेलिया को T-20 सीरीज में फिर मिली करारी शिकस्त!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.