Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंदे-भारत की सफाई कर रहा था, चालू कर दी लाइन
  • छत्तीसगढ़

Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंदे-भारत की सफाई कर रहा था, चालू कर दी लाइन

Narendra Singh August 24, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे कोचिंग डिपो में बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई करते समय एक ठेका कर्मी युवक 133KV हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सफाई करते ट्रेन की चपेट में आया

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक दर्द से तड़पते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रताप बर्मन है, जो एक ठेका कंपनी के तहत काम कर रहा था। प्रताप कोच की सफाई कर रहा था, तभी अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी।युवक का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया। युवक जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। साथी कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये घटना हुई है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रताप बर्मन का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उस रेलवे अस्पताल लाया गया। उसकी हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया है। घायल को दोपहर 2:20 बजे सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। 3:45 बजे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया।

विभाग की लापरवाही?

साथी ठेका कर्मचारी चरणदास का कहना है कि, हम वाटर टेस्टिंग करते हैं। रेलवे कर्मचारी मीणा सर ने कहा कि जैमर लग गया है। ऊपर चढ़ जाओ। हम ऊपर चढ़े तो बारिश होने लग गई। इसके बाद नीचे उतर गए। लेकिन मीणा सर ने कहा कि, दूसरे जगह काम करना है। काम खत्म करो और पाइप निकाल कर जल्दी ले आओ। जैमर का काम वही देखते हैं। उनके कहने पर ही हम ऊपर चढ़े। इस दौरान कर्मचारी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में मीणा सर की गलती है। उन्हें ही लाइन चालू है या बंद है, इसकी जानकारी होती है। उनके कहने पर ही हम ऊपर चढ़ते हैं। हमें इसकी जानकारी नहीं होती है कि जैमर कौन चालू कर रहा है और बंद कर रहा है।

133 केवी लाइन कर दी चालू

पीड़ित के दोस्त अरुण सोनवानी ने बताया कि, मुझे कॉल आया कि एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचा तो उसे रेलवे अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। वहां पता चला कि 133 केवी लाइन बिजली तार की चपेट में आया है। सफाई करने के दौरान बिजली लाइन बंद कर दी जाती है, लेकिन उस दौरान सप्लाई चालू थी।

वंदे भारत ट्रेन आने के चलते लाइन चालू कर दिया गया था, लेकिन इसकी सूचना इधर कर्मचारियों को नहीं दी गई है। इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही है। उसने कर्मचारियों को सूचना नहीं दी की लाइन चालू है, दोस्त को पता होता तो हादसा नहीं होता।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- DCM

रेलवे के सीनियर DCM अनुराग सिंह ने कहा कि हादसे के बाद घायल के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच के लिए सेफ्टी डिपार्टमेंट को निर्देशित किया गया है। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा…! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा, डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत!
Next: Janjgir Champa: पिता को शराब में पिलाई चूहामार दवा, पत्थर से सिर कुचला, पेट्रोल से जलाई लाश 4 साल बाद खुलासा, पुलिस हिरासत में आरोपी बेटी और प्रेमी

Related Stories

अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

divya mistry March 2, 2026
ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान
  • छत्तीसगढ़

ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी

divya mistry March 2, 2026
Holi special police: पुलिस की रहेगी निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • छत्तीसगढ़

होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.