Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • bilaspur shootout: वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस नेता के दफ्तर पर फायरिंग, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • मध्य प्रदेश

bilaspur shootout: वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस नेता के दफ्तर पर फायरिंग, 7 आरोपी गिरफ्तार

Narendra Singh October 30, 2025

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के दफ्तर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में 2 लोग गंभीर रुप से जख्मी भी हुए. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए बदमाशों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मस्तूरी गोलीकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, वारदात को अंजाम देने में कुल सात लोग शामिल रहे. गोलीबारी की घटना में नाबालिग भी शामिल रहा है. एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़ा अभियान मस्तूरी पुलिस ने चलाया. करीब 100 सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों का सुराग मिला. पुलिस ने अपनी जांच के लिए आधा दर्जन टीमों को काम पर लगाया था. तब कहीं जाकर अपराधियों का सुराग मस्तूरी पुलिस के हाथों लगा.

पुरानी रंजिश और सियासी अदावत वजह

पुरानी रंजिश और सियासी अदावत में फायरिंग: एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी का पीड़ित परिवार के साथ पुराना विवाद रहा है. दोनों के बीच मस्तूरी इलाके में जमीन की खरीदी बिक्री को लेकर विवाद हो चुका है. राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई भी दोनों के बीच रही है. इस को लेकर आरोपी ने कांग्रेस नेता के दफ्तर पर गोलीबारी कराई. पूर्व में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मस्तूरी थाने और बिलासपुर सिविल लाइन थाने में अपराध भी दर्ज करा चुके हैं.

पहले से तैय़ारी कर बैठे थे आरोपी

पुलिस ने किया खुलासा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी विश्वजित अनंत ने नितेश सिह और उनके परिजन को मारने की साजिश रची. आरोपी को पता था की नितेश सिंह रोज शाम को मस्तूरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने आफिस में अपने दोस्तों के साथ बैठता है. आरोपियों ने वारदात के लिए शाम का ही वक्त इसलिए चुना था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को ही आरोपी कांग्रेस नेता को मारना चाहते थे लेकिन प्लान फैल हो गया. फिर 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी 2 बाइकों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया. हमले में चन्द्रभान व राजू सिंह को गोली लग गई. दोनों लोगों का इलाज जारी है.

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइकों को बरामद कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम विश्वजित अनन्त, पिता बलराम अनन्त, ग्राम मोहतरा मस्तूरी, अरमान उर्फ बलमजीत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मुहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफिस, मुख्तार, मोहम्मद मतिन उर्फ मोंटू शामिल हैं.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RJD समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा,पत्थरबाजी के बीच तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए
Next: Sudhir Dalvi Hospitalized: रिद्धिमा कपूर ने सुधीर दलवी के इलाज के लिए दी मदद, हुंई ट्रोल…

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.