Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG News: बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर HC सख्त, सुनाई अनोखी सजा
  • छत्तीसगढ़

CG News: बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर HC सख्त, सुनाई अनोखी सजा

Narendra Singh August 5, 2025

प्रोजेक्ट मैनेजर को इसी रास्ते से यात्रा कर पेश होने का आदेश

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Bilaspur-Raipur Highway) की बदहाल हालत पर नाराजगी जताते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है. लगातार दायर किए जा रहे हलफनामों को ‘उद्देश्य की पूर्ति में विफल’ करार देते हुए हाईकोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को मंगलवार 5 अगस्त को स्वयं पेश होने का निर्देश दिया है.

बिलासपुर-रायपुर हाईवे की बदहाली पर हाईकोर्ट नाराज

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की पीठ ने कहा कि अब केवल कागजी जवाब नहीं, जमीनी हकीकत जरूरी है. कोर्ट ने हाईवे पर मलबा, गंदगी और लावारिस निर्माण सामग्री पर भी नाराजगी जताई और NHAI के अधिवक्ता वानखेड़े से तीखे सवाल पूछे.

‘लापरवाही नहीं, वास्तविक सुधार जरूरी’-HC

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब हर सुनवाई पर संबंधित अधिकारी को इसी रास्ते से बुलाया जाएगा. अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी. बेंच ने कहा कि अब लापरवाही नहीं, वास्तविक सुधार जरूरी है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्गों पर गंदगी, मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है. लोग और जानवर अपनी जान गंवा रहे हैं. NHAI इस स्थिति पर ध्यान देने में विफल रहा है.’

बेंच से NHAI ने पूछे ये सवाल

कोर्ट ने कहा कि अब केवल औपचारिक हलफनामों से काम नहीं चलेगा. जब तक संबंधित अधिकारी स्वयं सड़क की दुर्दशा का अनुभव नहीं करेंगे, तब तक सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती. सुनवाई के दौरान एनएचएआई के अधिवक्ता वानखेड़े से मुख्य न्यायाधीश ने तीखे सवाल पूछते हुए कहा, ‘मिस्टर वानखेड़े, आप तो रोज रायपुर जाते होंगे, क्या आपने इस हाईवे की हालत देखी है? सड़क पर जो स्टॉपर्स और मटेरियल मेंटेनेंस के नाम पर फेंके जाते हैं, वो लावारिस हालत में बिखरे रहते हैं. क्या आप चाहते हैं कि पब्लिक उन्हें उड़ाते चले?’कोर्ट ने यह भी कहा कि पेंचवर्क के नाम पर जो मटेरियल सड़क पर डाला जाता है, उससे गंदगी फैल रही है और हर समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Killed Her Husband: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा फिर रात भर शव के साथ सोई रही पत्नी सुबह बताया-शराब पीने से गई जान
Next: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो नजरबंद: सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.