Bilaspur Law Student Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लॉ स्टुडेंट के साथ रेप का मामला सामने आ रहा है। छात्रा और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते है, दोनों की दोस्ती थी, छात्रा आरोपी से 1 साल बड़ी है, दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि, युवक ने शादी का वादा करके युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने प्रेमिका को दवाई खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। यह पहली बार नहीं जब अबॉर्शन कराया गया, इसके पहले बी अबॉर्शन कराया था।
शादी की झासा देकर रेप
22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने आरोप लगाया है कि, शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए और युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती 7 मार्च को थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अगले दिन युवक को जेल भेज दिया।

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती सरकंडा क्षेत्र में किराए से रुम लेकर रहती है। वहां से वो लॉ की पढ़ाई कर रही है। साल 2023 में उसकी पहचान कॉलेज में गौरव दुबे से हुई, उसकी उम्र 21 साल है, वह सैदा का रहने वाला है। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों की धीरे-धीरे बात शुरु हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।
फिर युवक युवती के रुम मिलने आने लगा और शादी का वादा कर संबंध बनाएं, प्रेग्नेंट होने पर 2 बार दवाई खिलाकर अबॉर्शन करा दिया।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
युवती प्रेमी की हरकतों से परेशान थी, इसके बाद उसने प्रेमी युवक के खिलाफ सरकंडा थाने में FIR दर्ज कराई। छात्रा का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती अनुसूचित जाति की है, इसलिए आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
