Bilaspur Hamla Hatya News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अफेयर के शक में एक परिवार पर हमला कर दिया, एक बुजुर्ग महिला की तलवार से आंख निकालकर हत्या कर दी वहीं घर के बाकी सदस्यों पर भी वॉर किए, जिसकी वजह से परिवार के 7 लोग गंभीर रुप से घायल है।
बताया जा रहा है, जिस परिवार पर हमला हुआ उन्होंने बताया कि इस घटना से पहले उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, इसी वजह से महिला की जान गई।
अफेयर के शक में 2 पक्षो में विवाद
आरोपी को शक था की उसकी पत्नी का अफेयर शेख सलीम के नाम के युवक से चल रहा है, इसी शक में आरोपी सुरेश श्रीवास और उसके 2 नाबलिग बेट सलीम को मारने उसके घर पहुंच गए, शेख सलीम तो घर पर नहीं मिला। लेकिन वहां मौजूद अन्य परिवार के सदस्यों पर तलवार से हमला कर दिया, जिसकी वजह से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई वहीं 7 घायल हो गए।

घायल पोती ने बताया कि- ‘दादी का गला रेत कर आंख निकाल लिए। भाई का चेहरा कट गया है। चाची पर भी हमला किया गया।’
तीनों आरोपी ने खुद को किया सरेंडर
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके दोनों बच्चों ने थाने में जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। साथ ही मृतका के परिवार वाले भी थाने पहुंचे। और पुलिस को बताया कि- सुरेश और उनके बेटों ने मिलकर तलवार-चाकू से जोरदार हमला किया है।


पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण सहित पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गांव में हालात तनावपूर्ण देखे गए, जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस साबूतों के आधार पर मामले की कार्रवाई कर रही है।
Read More- 2 Friends Suicide News: 2 दोस्तों ने एकसाथ की आत्महत्या! एक पेड़ पर लटकता मिला दोनों का शव…
