Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS: गोलियों से दहला बिलासपुर,कांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS: गोलियों से दहला बिलासपुर,कांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे

Taruna Samariya October 29, 2025

Bilaspur Congress leader firing : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के निजी कार्यालय के बाहर तीन नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। आरोपियों ने लगभग 14 राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए।

घटना का विवरण

मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार स्थित कार्यालय के बाहर अचानक फायरिंग शुरू हुई। हमलावरों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं जबकि तीसरा बाइक चलाता रहा। गोलीबारी से दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई और लोग आरोपी भाग निकले।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पूरे इलाके में नाकेबंदी कराई गई और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद को हथियार के रूप में देखा जा रहा है।

READ MORE :छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोन्था का असर,कई जिलों में हुई बारिश

पुराने विवाद के चलते वारदात

पुलिस अफसरों ने नीतेश और उसके करीबियों से पूछताछ की। जिसके आधार पुलिस को आशंका है कि हमले के पीछे  पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। बता दें कि 2023 में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में लड़ाई हुई थी।आरोप है कि नीतेश और उसके साथियों ने मिलकर युवक कांग्रेस मस्तूरी के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और उसके दोस्तों पर नीतेश सिंह और समर्थकों ने हमला किया था। इसे लेकर जमकर बवाल भी हुआ था।

हमलावरों की तलाश जारी

तीन हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वे हेलमेट और नकाब पहनकर आए थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रही। पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश दी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

सामाजिक प्रभाव

बिलासपुर में इस हिंसक घटना ने राजनीतिक हलकों में भारी सनसनी पैदा कर दी है। इस हमले का मकसद केवल डराने-धमकाने का न होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला माना जा रहा है। नितेश सिंह के समर्थक और पार्टी की ओर से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : गौ संवर्धन अभियान की शुरूआत करेंगी उमा भारती,गाय सरंक्षण पर जोर
Next: Chiranjeevi Deepfake Video Viral: एक्टर चिरंजीवी का डीपफेक वीडियो वायरल, एक्टर ने दर्ज की शिकायत….

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.