Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिकरू हत्याकांड: घायल पुलिसकर्मियों को नोटिस, साढ़े छह लाख रुपये वापस करने का आदेश
  • उत्तर प्रदेश

बिकरू हत्याकांड: घायल पुलिसकर्मियों को नोटिस, साढ़े छह लाख रुपये वापस करने का आदेश

himani Shrotiya June 13, 2025
Bikaru Massacre: कानपुर का बिकरू सामूहिक हत्याकांड, जिसने 2020 में पूरे देश को झकझोर दिया था, एक बार फिर सुर्खियों में है। इस हत्याकांड में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। अब, इस घटना में घायल हुए पुलिसकर्मियों को शासन द्वारा इलाज के लिए दी गई साढ़े छह लाख रुपये की राशि वापस करने का नोटिस जारी किया गया है। इस आदेश ने पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

15 दिन में लौटाएं राशि

पुलिस विभाग ने घायल पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर साढ़े छह लाख रुपये की राशि जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि यह राशि तय समय में जमा नहीं की गई, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के वेतन से हर माह 20 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस अप्रत्याशित आदेश ने उन पुलिसकर्मियों को परेशान कर दिया है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधियों का सामना किया था।

Read More: Vision 2030: विजन 2030 योजना के तहत मथुरा-वृंदावन और कानपुर में होंगे 67,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Bikaru Massacre: ज्वाइंट सीपी से मुलाकात

नोटिस मिलने के बाद पांचों घायल पुलिसकर्मियों ने ज्वाइंट सीपी (हेडक्वार्टर्स) से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस तरह का नोटिस उनके लिए मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी का सबब बन गया है। ज्वाइंट सीपी आशुतोष कुमार ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन रक्षा निधि के तहत दी गई राशि एक तरह का लोन है, जिसे बाद में वापस करना होता है। अगर पुलिसकर्मियों ने समय पर राशि जमा नहीं की या आवश्यक कागजात जमा नहीं किए, तो रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया जाता है।

जीवन रक्षा निधि

ज्वाइंट सीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि जीवन रक्षा निधि एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें सरकार आपात स्थिति में पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक मदद प्रदान करती है। यह राशि लोन के रूप में दी जाती है, जिसे बाद में संबंधित कर्मचारी को चुकाना होता है। इलाज के बाद आवश्यक कागजात जमा करने पर सरकार इस राशि का हिसाब-किताब करती है। यदि कागजात जमा नहीं किए जाते या कोई अन्य चूक होती है, तो रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इस मामले में भी संभवतः कागजी कार्रवाई में कमी के कारण नोटिस जारी किया गया है।

Bikaru Massacre: सीएम योगी ने की थी मुलाकात

बिकरू कांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। उस समय शासन ने घायल पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए साढ़े छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। लेकिन अब, पांच साल बाद इस राशि की वसूली का नोटिस पुलिसकर्मियों के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है।

सीएम योगी ने की थी मुलाकात
सीएम योगी ने की थी मुलाकात

इब्ने हसन जैदी की रिपोर्ट

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Disha Patani 33th Birthday: दिशा पाटनी का 33वां जन्मदिन आज…
Next: Madhya Pradesh France cultural MoU: मध्यप्रदेश-फ्रांस सांस्कृतिक सहयोग,एमओयू से कलाकारों को मिलेगा वैश्विक मंच, पर्यटन को लगेगा नया पंख

Related Stories

Ghaziabad YouTuber Salim
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

himani Shrotiya March 2, 2026
Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Family Hatya News Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.