Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • Bijnor Hindu Muslim Unity: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी
  • उत्तर प्रदेश

Bijnor Hindu Muslim Unity: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी

himani Shrotiya May 1, 2025

Bijnor Hindu Muslim Unity: देश के कुछ हिस्सों में जब मजहब के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर से एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने हिंदू-मुस्लिम एकता की डोर को और भी मजबूत कर दिया। मोहल्ला काजियान निवासी समाजसेवी सफदर नवाज खां ने एक हिंदू लड़की की शादी न सिर्फ अपने खर्च पर कराई, बल्कि उसे एक पिता की तरह निभाते हुए बेटी को विदा भी किया।

सफदर नवाज ने की मदद

यह शादी मंडावर रोड स्थित आवामी बैंक्वेट हॉल में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बता दें कि दुल्हन राखी के पिता गौतम कुमार कई दशकों से सफदर नवाज के लोहे के गोदाम पर काम कर रहे हैं। सफदर नवाज इस परिवार को अपना ही हिस्सा मानते हैं। उन्होंने उन्हें किराए पर एक घर दे रखा है, जिसका किराया तक नहीं लेते। यही नहीं, समय-समय पर बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और आपात स्थिति में हर तरह की मदद भी करते रहे हैं।

हिंदू बेटी की शादी का उठाया पूरा खर्च

चार बेटियों और एक बेटे के पिता गौतम कुमार जब अपनी बड़ी बेटी की शादी को लेकर परेशान थे, तब सफदर नवाज खां ने न केवल उन्हें आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि शादी का पूरा खर्च खुद उठाने की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने यह शादी पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ करवाई, जिसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी गई।

Read More: rampur meena bazaar news : 50 साल पुराने मीना बाजार पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

मुस्लिम समाज ने किया बारात का स्वागत

जब लखीमपुर खीरी से दूल्हा शिवम की बारात पहुंची, तो बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम समाज के लोगों ने बारात का दिल खोलकर स्वागत किया। पंडित सुभाष खन्ना ने पूरे वैदिक मंत्रों और हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराईं।

इस शादी में दुल्हन को जो दहेज दिया गया, उसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं थी। दुल्हन राखी ने कहा,

“हम सफदर नवाज खां को बड़े पापा कहते हैं। उन्होंने जो प्यार और दरियादिली मेरी शादी में दिखाई, वह मिसाल बन गई है।” 

भावुक पिता गौतम कुमार ने कहा,

“मेरे बड़े भाई जैसे सफदर नवाज खां ने बेटी की शादी कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नया जीवन दिया है।”

Bijnor Hindu Muslim Unity: इंसानियत की मिसाल बनी शादी

इस मौके पर खुद सफदर नवाज खां ने कहा,

“राखी मेरी बेटी के समान है। उसकी शादी मेरा फर्ज था। जब समाज में नफरत फैलाई जा रही है, ऐसे समय में हमें मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल कायम करनी चाहिए।”

इस शादी में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को सलाम किया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Sonu Nigam Angry at Fan: बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम! जीनिए वजह…
Next: Caste Census Madhya Pradesh Congress: जातिगत जनगणना पर मध्यप्रदेश कांग्रेस का बड़ा अभियान,भोपाल में विशाल रैली, राहुल गांधी होंगे आमंत्रित

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.