Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनौर में युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

बिजनौर में युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Aditya Mishra July 7, 2025

बिजनौर में युवती की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप

Haldour Crime News: शव लेकर थाने पहुंचा परिवार, थाने में मचा हड़कंप

Haldour Crime News: सोमवार शाम हल्दौर थाना परिसर उस वक्त तनावपूर्ण माहौल में बदल गया, जब एक गांव के निवासी अपनी 23 वर्षीय बेटी का शव एंबुलेंस में लेकर थाने पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इस खबर से गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

युवती से दुष्कर्म के बाद गला घोंटने का आरोप, आरोपी मौके से भागा

Haldour Crime News: परिजनों का कहना है कि 5 जुलाई की शाम आरोपी युवक उनके घर में घुस आया, जब युवती अकेली थी। उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर पहचान उजागर होने के डर से युवती का गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य बाहर थे। जब वे लौटे तो युवती बेहोशी की हालत में मिली और आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

Haldour Crime News: इलाज के दौरान मेरठ में तोड़ी दम, पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना

परिजनों ने पहले युवती को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। गौर करने वाली बात यह रही कि पूरे समय के दौरान परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराकर, सोमवार को वे थाने पहुंचे और लिखित तहरीर सौंपी।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा सच

Haldour Crime News: हल्दौर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की वजह क्या थी। उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”यह घटना सिर्फ एक हत्या या दुष्कर्म का मामला नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे गंभीर सवालों की ओर इशारा करती है। परिजनों की चुप्पी, घटना की देर से रिपोर्टिंग और आरोपी का अब तक फरार होना सब कुछ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Read More: सिख समाज विरोध: यूपी में धर्मांतरण पर भड़का सिख-सिंधी समाज

Watch This: मृगन्नाथ धाम पर्यटकों के लिए बना स्वर्ग | Gyaraspur

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बहराइच में साइको रेपिस्ट की गिरफ्तारी: मासूम बच्चियों को बनाता था हवस का शिकार
Next: Panna viral stunt video: एक क्लिक के लिए जिंदगी दांव पर! पन्ना के वृहस्पति कुंड में युवक ने रील बनाते हुए उड़ाई होश

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.