Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Cg bijli bill half yojana: 200 यूनिट तक की खपत पर मिलेगा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ!
  • छत्तीसगढ़

Cg bijli bill half yojana: 200 यूनिट तक की खपत पर मिलेगा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ!

Narendra Singh November 10, 2025

बिजली बिल हाफ योजना में अब बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार योजना का दायरा 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक करने की तैयारी कर रही है। इससे लगभग 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले ही इस योजना के विस्तार का संकेत दिया था। अब इस संदर्भ में फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) को भेजी गई है।

बिल में आएगी राहत

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग ने हाफ बिल योजना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा हो सकता है। अनुमान है कि जिनका बिल अब 800-900 रुपए तक आता है, वह 420-435 रुपए तक आ सकता है।

योजना का इतिहास

बिजली बिल हाफ योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। शुरुआत में घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर लाभ दिया जा रहा था। इस साल अगस्त में योजना में बदलाव किया गया और दायरा घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया। इस बदलाव से लाखों परिवारों का बिल लगभग दोगुना हो गया और जनता में नाराजगी फैल गई।

मुख्यमंत्री की पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की चिंता को समझ रही है और जल्द ही बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

योजना के वर्तमान बदलाव और नाराजगी

100 यूनिट से अधिक खपत पर अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जबकि पहले 400 यूनिट तक कोई भी खपत होने पर लाभ मिलता था। इस बदलाव के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे, जिससे नाराजगी बढ़ी थी।

Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Women’s Cricket, World Cup: फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा ने सीएम से की मुलाकात
Next: Akash in Ranji Trophy 2025: आकाश ने लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के लगाकर तोड़ा युवराज और रवि शास्त्री के रिकॉर्ड…

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.