Bijapur Naxal Encounte: बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
नक्सलियों की खबर मिलते ही शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी. इसी के बाद जवानों की संयुक्त टीम को जंगल में उतारा गया.जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में आगे बढ़े, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद से इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पूरा जंगल छावनी में तब्दील हो गया है।
दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर, AK-47 बरामद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही दो AK-47 राइफल मिलने की भी बात सामने आ रही है। इससे साफ है कि नक्सली पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे.बड़े नक्सली चेहरे की मौजूदगी की चर्चा
खबर यह भी है कि इस मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। इसके अलावा इलाके में नक्सली नेता पापाराव के होने की भी चर्चा है। इसी वजह से सुरक्षाबल किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत रहे हैं.
Bijapur Naxal Encounte: ऑपरेशन अभी जारी
मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके को जवानों ने घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है और हर संदिग्ध जगह की तलाशी ली जा रही है। आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है.अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह काबू में आने के बाद ही मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
