Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • BIJAPUR: नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 को उतार चुके हैं मौत के घाट
  • छत्तीसगढ़

BIJAPUR: नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 को उतार चुके हैं मौत के घाट

Narendra Singh August 30, 2025

बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे शिक्षादूत लगातार नक्सलियों के निशाने पर आ रहे हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी। इस साल अब तक 9 शिक्षादूत नक्सल हिंसा की भेंट चढ़ चुके हैं।

पहले किडनैप और फिर मर्डर

बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने बुधवार शाम स्कूल से आने के दौरान अगवा कर दिया. देर रात कल्लू ताती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया है. शिक्षादूत कल्लू ताती तोड़का का रहने वाला था और दूरदराज इलाके के बच्चों को स्कूल में पढ़ाता था. पुलिस अधिकारी ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि 29 और 30 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का निवासी कल्लू ताती पिता मंगल ताती उम्र 25 वर्ष की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. कल्लू ताती लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर काम कर रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अबतक 9 शिक्षादूतों की हत्या

बस्तर के धुर प्रभावित नक्सल इलाकों में बंद स्कूलों का फिर से संचालन किया जा रहा है. ऐसे स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी वहीं के पढ़े लिखे स्थानीय युवाओं को दी गई है. ऐसे युवा, शिक्षा दूत बनकर स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं. लेकिन इसके बदले में नक्सली उनकी जान ले रहे हैं. इस साल अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या नक्सलियों ने की है. जिसमें बीजापुर जिले में 5 और सुकमा में जिले में 4 शिक्षादूत शामिल है.

शिक्षादूतों की हत्या के मामले

27 अगस्त: सुकमा में नक्सलियों ने शिक्षा दूत की हत्या की. बड़ी संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. नक्सलियों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की.

15 अगस्त: नारायणपुर जिले में शिक्षादूत की हत्या

15 जुलाई: बीजापुर में नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों ने दो शिक्षा दूतों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. दोनों टेकमेटा में पदस्थ थे. दोनों के शव गांव के पास जंगल में फेंके हुए मिले.

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Anita Padda Shocking Revelation: अनीता का चौकाने वाला खुलासा, कहा- फिल्म ‘सैयारा’ निजी जिंदगी से है जुड़ी!
Next: Mahtari Vandan Yojana: वंचित महिलाओं के लिए आखिरी मौका, 31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.