Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Bijapur: अस्पताल में आंखफोड़फा कांड!, ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण
  • छत्तीसगढ़

Bijapur: अस्पताल में आंखफोड़फा कांड!, ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण

Narendra Singh November 13, 2025

बीजापुर में ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में गंभीर इंफेक्शन

बीजापुर/रायपुर। जिला अस्पताल, बीजापुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें आठ की आंखों में गंभीर संक्रमण पाया गया। मरीजों में आठ महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी मरीजों को बुधवार सुबह रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच मरीजों को तुरंत ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया गया, जबकि बाकी को एंटीबायोटिक इंजेक्शन और अन्य दवाएं दी जा रही हैं। भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों में तेज जलन और धुंधलापन महसूस हुआ। कुछ मरीजों ने लगभग दृष्टिहीनता जैसी स्थिति की भी शिकायत की।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

दो जिलों में एक जैसे मामलों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में स्टरलाइजेशन और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की प्रक्रिया बेहद कमजोर है। हर साल ‘नेत्रदान और मोतियाबिंद शिविर’ चलाए जाते हैं, लेकिन संक्रमण रोकने के बुनियादी मानक अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। फिलहाल, मेकाहारा में भर्ती सभी मरीजों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार सूजन और संक्रमण कम होने में 5 से 6 हफ्ते का समय लग सकता है।

जांच टीम गठित, 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

जिला अस्पताल बीजापुर में हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद जटिलता के मामलों की जांच के लिए आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इस टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ. महेश साण्डिया तथा नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉ. सरिता थॉमस शामिल हैं। यह जांच समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाओं के समक्ष प्रस्तुत करेगी और शीघ्र ही बीजापुर जिला अस्पताल में जांच शुरू करेगी।

पिछले सालों में भी मोतियाबिंद शिविरों में फैला संक्रमण

बीजापुर जिले में 8 नवंबर को जिला अस्पताल परिसर में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीजों में सूजन और पस की शिकायत आई। आठ मरीजों की आंखों में संक्रमण गंभीर पाया गया। उनका दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण कई कारणों से हो सकता है, जैसे दवाओं की गुणवत्ता, उपकरणों की सफाई या मरीजों की ओर से पोस्ट-ऑपरेशन देखभाल की कमी। ग्रामीण परिवेश में हाइजीन बनाए न रखने के कारण ऑपरेशन के बाद आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है।

बीजापुर की यह घटना पिछले वर्षों में हुए कई कांडों की याद दिलाती है। दंतेवाड़ा, कोरिया, बालोद, दुर्ग और रायपुर में भी मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण और दृष्टिहीनता के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chess World Cup 2025: 3 भारतीय ग्रैंडमास्टर्स ने चेस वर्ल्डकप में बनाया स्थान, अब टाई-ब्रेक में होगी अगली चुनौती!
Next: bhopal: लव जिहाद का आरोपी कासिम अहमद गया जेल

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.