Bihar राहुल गांधी की फोटो वाले फ्री पैड : कांग्रेस का महिला कार्ड या प्रचार की हद?
Bihar राहुल गांधी की फोटो वाले फ्री पैड: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक चल दिया है, लेकिन विवाद भी साथ ही खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह राज्य की 5 लाख महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड बांटेगी। खास बात यह है कि इन पैड्स के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है और लिखा है “माई-बहिन मान योजना – जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रति माह सम्मान राशि”।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा,
“हमारे लिए बिहार की महिलाएं प्राथमिकता हैं। हम घर-घर जाकर 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं को ये सेनेटरी पैड देंगे।”
BJP का पलटवार: महिलाओं का अपमान!
कांग्रेस की इस घोषणा पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा:
“बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका आत्मसम्मान जिंदा है। राहुल गांधी की तस्वीर वाले सेनेटरी पैड बांटना एक घिनौनी हरकत है। ये शर्मनाक प्रचार है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता ऐसे पैड अपने घरों में भी बांट सकते हैं? उन्होंने राहुल गांधी को “विज्ञापन स्टार” बताते हुए तंज कसा कि अब वह सेनेटरी नैपकिन का प्रचार कर रहे हैं।
महिला कांग्रेस का जवाब: ये सम्मान है, न कि प्रचार
इस योजना का बचाव करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि बिहार में आज भी लाखों महिलाएं और किशोरियां माहवारी के समय कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं जिससे वे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रही हैं।
“हमने सर्वे किया है और पाया कि जागरूकता और संसाधनों की कमी से महिलाएं हेल्थ रिस्क उठा रही हैं। इसीलिए हमने जिम्मेदारी ली है। ये पैड बिहार की महिलाएं खुद बना रही हैं जिससे उन्हें रोजगार भी मिल रहा है।”
चुनावी रणनीति: 90 सीटों पर दावा
कांग्रेस का यह कदम बिहार में उसकी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी इस बार महागठबंधन में 90 सीटों पर दावेदारी कर रही है, जबकि 2020 में उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें जीती थीं।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने सीटों को A, B और C कैटेगरी में बांटा है:
A श्रेणी: 50 सीटें, जहां जीत की उम्मीद है
B श्रेणी: 18 सीटें, जहां पार्टी पिछली बार नहीं लड़ी लेकिन अब मजबूत स्थिति में है
C श्रेणी: 18 सीटें, जहां जीत की संभावना कम है
महिला वोटर्स को साधने की कोशिश
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस इस योजना के जरिए ग्रामीण महिलाओं, खासकर युवा वोटर्स को टारगेट कर रही है। भारत में Free sanitary pad scheme और women empowerment जैसे कीवर्ड्स आजकल ट्रेंड कर रहे हैं और कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।
बिहार चुनाव में कांग्रेस का यह महिला केंद्रित कदम उसके लिए वोट बैंक मजबूत कर सकता है, लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी की तस्वीर को इस्तेमाल किया गया है, उसने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। BJP जहां इसे अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का अभियान मान रही है।
आगामी चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी की यह ‘पैड पॉलिटिक्स’ कांग्रेस को मजबूती देती है या बीजेपी के हमलों के आगे दब जाती है।
Watch Now :-भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..Read More :-Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!