Bihar Vidhansabha news: बिहार विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों काफी चर्चा में है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने मुद्दों को लेकर बहस कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास और रोजगार को लेकर सरकार की आगे की सोच साफ तौर पर रखी।

रोजगार का सृजन करेगी सरकार
सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर तैयार करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उद्योगों को बढ़ावा देने और अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को काम मिलने की दिशा में काम चल रहा है।
Bihar Vidhansabha news: प्रदेश के चौमुखी विकास पर दिया जाएगा ध्यान
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए सड़क, ढांचा, शिक्षा-स्वास्थ्य और प्रशासन जैसे क्षेत्रों पर लगातार काम हो रहा है। सरकार चाहती है कि गांव और शहर — दोनों जगह के लोगों को बराबर फायदा मिले और विकास का असर हर तबके तक पहुंचे।
प्रदेश में होगा उद्योगों काविस्तार
Bihar Vidhansabha news: योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उद्योगों का विस्तार, कौशल प्रशिक्षण और युवाओं को रोजगार देना सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
