Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में मिठाई को लेकर पक्ष-विपक्ष एकमत नजर आए। मुद्दा था प्रदेश की मिठाइयों को GI टैग दिलाने का। BJP के एक विधायक ने बाढ़ क्षेत्र की मिठाई ‘खोभिया लाई’ को GI टैग दिलाने की मांग उठाई। इसके बाद तो कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मिठाइयों का जिक्र शुरू कर दिया और उनको GI टैग दिलाने की बात कही। इसके साथ सदन का माहौल ‘मीठा’ नजर आया, क्योंकि पक्ष-विपक्ष इस मुद्दे का विरोध करने के बजाय ठहाके लगाते नजर आए।

विधानसभा में हंगामा
बिहार विधानसभा में लंच ब्रेक के बाद बजट पर चर्चा शुरू हुई। इससे पहले सुबह की कार्यवाही के दौरान विधायक फंड बढ़ाने को लेकर विधानसभा में हंगामा भी हुआ। पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने विधायक निधि को 4 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की मांग की। हंगामे के बीच डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा कि विधायकों की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बयान
राज्य सरकार बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने, ऑनलाइन गेम को नियंत्रित करने के लिए नया कानून बनाएगी। JDU विधायक समृद्ध वर्मा के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये बात कही। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा में हमें एक सीट मिलनी तय है। मैं चाहूंगा कि हिना शहाब को राज्यसभा इलेक्शन में उम्मीदवार बनाया जाए। ये मेरी व्यक्तिगत राय है। इससे एक तीर से कई निशाने लग जाएंगे। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले शराबबंदी की समीक्षा को लेकर घिरे RLM के विधायक ने कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
Bihar Vidhansabha: विपक्ष का प्रदर्शन
लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर विधान परिषद के बाहर विपक्ष के MLC ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। ‘बिहार में महिलाओं का अपमान बंद करो’, निर्दोष की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए गए।
