bihar foundation day: बिहार स्थापना दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बिहार के गठन की याद दिलाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार स्थापना दिवस की बधाई दी।

सीएम ने अपने एक्स पर पोस्ट पर लिखा की
“बिहार स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
bihar foundation day: नालंदा और विक्रमशिला की ज्ञान परंपरा, भगवान बुद्ध की करुणा, भगवान महावीर की अहिंसा और लोकजीवन की सादगी से समृद्ध धरा बिहार, आज प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। राज्य के आप सभी नागरिकों को बधाई।”
हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है बिहार स्थापना दिवस
बिहार स्थापना दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बिहार के गठन की याद दिलाता है। 2026 में, बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह दिन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरव का प्रतीक है।
अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया था
bihar foundation day: बिहार दिवस 2022 इस बात को याद करने के लिए मनाया जा रहा है कि इसी दिन 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया था।
डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को आधुनिक बिहार का जनक या निर्माता माना जाता है। उन्होंने बिहार को बंगाल से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 10 नवंबर 1871 को आरा (बिहार) में हुआ था और वे एक प्रख्यात वकील, शिक्षाविद और पत्रकार थे
