Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार चुनाव से पहले मर्डर: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, बाहुबली अनंत सिंह पर केस दर्ज
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार चुनाव से पहले मर्डर: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, बाहुबली अनंत सिंह पर केस दर्ज

himani Shrotiya October 31, 2025

Mokama RJD leader Dularchand murder: बिहार के मोकामा में गुरुवार दोपहर एक बार फिर चुनावी हिंसा का माहौल देखने को मिला। राजद (RJD) नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब वे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरे दल के समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच 10 से 12 राउंड गोलीबारी हुई। इस दौरान दुलारचंद यादव को दो गोलियां पैर में लगीं और वे जमीन पर गिर पड़े। तभी उन पर एक डिफेंडर गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या
दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या

वायरल वीडियो में गोलीबारी 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पार्टियों के समर्थकों के बीच गोलीबारी होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रियदर्शी पीयूष की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बाहुबली की पत्नी को कहा था नाचने वाली

Mokama RJD leader Dularchand murder: हत्या से दो दिन पहले दुलारचंद यादव ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर विवादित टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा था —

मैंने लोकसभा में बताया था कि वो नीलम देवी नहीं, नीलम खातून हैं। जब लोकसभा चुनाव हो रहा था, तब लोग कह रहे थे कि नाचने वाली आई है। नीलम देवी नाचने के लिए गई थीं, बाद में अनंत सिंह ने उन्हें रख लिया।

इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनातनी और बढ़ गई थी। कई लोगों का मानना है कि यह बयान उनकी हत्या की एक बड़ी वजह बन सकता है।

Read More: RJD समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा,पत्थरबाजी के बीच तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए

अनंत सिंह और सूरजभान के बीच आरोप-प्रत्यारोप

हत्या के बाद अनंत सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि, “यह सब सूरजभान का किया धरा है।”
वहीं, सूरजभान और उनकी पत्नी वीणा देवी, जो इस बार मोकामा से राजद प्रत्याशी हैं, ने कहा —

हमारा इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। यह हमें फंसाने की साजिश है।

इस घटना ने मोकामा की सियासत को गर्मा दिया है। दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।

वहीं अनंत सिंह ने कहा कि वो अपनी 40 गाड़ियों के काफिले के साथ गुजर रहे थे। इससे ये भी सवाल उठता है की अचार संहिता में इतनी गांड़ियां लेजाने पर अनंत सिंह पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Mokama RJD leader Dularchand murder: टकराव का सिलसिला कैसे शुरू हुआ

घटना उस समय हुई जब अनंत सिंह और उनके समर्थकों का काफिला तारतर से बसावन चक की ओर जा रहा था।
वहीं दूसरी तरफ पीयूष प्रियदर्शी और दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ खुशहाल चक से बाटा चौक की ओर जा रहे थे।

दोनों काफिले बसावन चक के पास आमने-सामने आ गए और बहस झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई और दुलारचंद यादव को गोली लग गई।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: चक्रवात मोन्था हुआ कमजोर,ट्रेन के रूट डायवर्ट करने से यात्रियों को हो रही परेशानी
Next: CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.