Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • NDA का संकल्प पत्र जारी — हर युवा को नौकरी, हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का वादा
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA का संकल्प पत्र जारी — हर युवा को नौकरी, हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का वादा

himani Shrotiya October 31, 2025

Bihar NDA Sankalp Patra 2: बिहार में एक बार फिर सत्ता पर पकड़ बनाए रखने की कोशिश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में बिहार को “विकसित राज्य” बनाने की रूपरेखा पेश की गई है।

एनडीए ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में हर युवा को रोजगार, हर महिला को आत्मनिर्भरता, हर किसान को सम्मान, और हर जिले में विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कुल 25 प्रमुख संकल्पों के साथ जारी इस घोषणा पत्र में बिहार के भविष्य की नई दिशा तय करने का दावा किया गया है।

NDA का संकल्प पत्र
NDA का संकल्प पत्र

हर युवा को नौकरी और रोजगार

एनडीए के संकल्प पत्र का सबसे बड़ा वादा है — “हर युवा को नौकरी एवं रोजगार”। गठबंधन ने कहा है कि आने वाले पांच वर्षों में 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

इसके साथ ही, बिहार में ‘कौशल जनगणना’ कराई जाएगी ताकि युवाओं की क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

हर जिले में ‘मेगा स्किल सेंटर’ खोले जाएंगे, जिससे बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जा सके। इसका उद्देश्य है कि बिहार के युवा केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर न रहें, बल्कि निजी क्षेत्र और स्टार्टअप्स में भी अवसर प्राप्त करें।

औद्योगिक विकास से ही नौकरियां बढ़ेंगी। इसलिए एनडीए हर जिले में फैक्ट्री, 10 बड़े औद्योगिक पार्क और डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करेगी।

सुशासन से निवेश आएगा, निवेश से रोजगार।

यही है विकास मॉडल, यही विकसित बिहार। #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/cQ5tbjTWLT

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025

महिला समृद्धि और आत्मनिर्भरता

संकल्प पत्र का दूसरा बड़ा फोकस है महिला सशक्तिकरण। एनडीए ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

साथ ही, “लखपति दीदी योजना” के तहत 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।
एनडीए ने यह भी ऐलान किया कि “मिशन करोड़पति” के तहत चयनित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनने की दिशा में विशेष सहायता दी जाएगी।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला नेतृत्व को मजबूत करेगी।

अति पिछड़ा वर्ग और गरीबों के लिए बड़े वादे

एनडीए ने संकल्प पत्र में अति पिछड़ा वर्ग और गरीब तबकों के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। इसमें कहा गया है कि गरीबों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही, मां जानकी मंदिर को अगले पांच वर्षों में पूरी तरह विकसित कर ‘सीतापुरम’ नामक धार्मिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिससे पर्यटन और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।

Bihar NDA Sankalp Patra 2: शिक्षा, स्किल और उद्योग का संगम

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षा और उद्योग को जोड़ने पर विशेष जोर दिया है।
“हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार” के नारे के साथ बिहार को औद्योगिक क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही, न्यू-ऐज इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेक्टर में निवेश बढ़ाने की बात कही गई है।

बिहार को दुनिया की शिक्षा राजधानी बनाने का लक्ष्य — एजुकेशन सिटी और विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस।

यह दृष्टि है, जो बिहार को सिर्फ राज्य नहीं, ज्ञान केंद्र बनाएगी। #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/e71lbq40Vw

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025

किसान सम्मान और एमएसपी की गारंटी

संकल्प पत्र में किसानों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं।
एनडीए ने कहा है कि हर किसान को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी दी जाएगी।
इसके साथ ही ‘मत्स्य और दुग्ध मिशन’ के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों के लिए “आत्मनिर्भर कृषि योजना” शुरू की जाएगी, जिसके तहत उन्हें तकनीकी और आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एनडीए का संकल्प — समृद्ध किसान, मजबूत बिहार

किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000
मछली पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 सहायता राशि
पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद
एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश

सही बटन दबाएं,
एनडीए को जिताएं — विकास को… pic.twitter.com/uVh9cxIpV6

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025

एक्सप्रेसवे, रेल और मेट्रो से तेज़ रफ्तार बिहार

एनडीए ने वादा किया है कि अगले पांच वर्षों में बिहार की रफ्तार नई एक्सप्रेस-वे और रेल कनेक्टिविटी से तेज़ होगी।
राज्य के चार बड़े शहरों — पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर — में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

इसके अलावा बिहार से सीधी विदेश उड़ानें भी शुरू की जाएंगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन, कला और संस्कृति पर जोर

एनडीए के संकल्प पत्र में बिहार को पूर्वी भारत का पर्यटन और सांस्कृतिक हब बनाने की योजना भी शामिल है।
“टूरिज्म एंड एम्प्लॉयमेंट हब नेटवर्क” के तहत धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित कर रोजगार सृजन किया जाएगा।

बिहार को कला, संस्कृति और सिनेमा का नया केंद्र बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इससे स्थानीय कलाकारों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

शहरी विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचा

Bihar NDA Sankalp Patra 2: एनडीए ने वादा किया है कि बिहार के शहरों में आधुनिक शहरी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई सड़कों, फ्लाईओवर, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ जल व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।

हर जिले में औद्योगिक क्लस्टर और स्मार्ट सिटी मॉडल के तहत नए रोजगार अवसर तैयार किए जाएंगे।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Drone Tech Workshop Expo 2025: मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”
Next: शक करने वाला पति जीवन को नर्क बना देता है केरल हाईकोर्ट….

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.