Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार में NDA का प्रचंड प्रदर्शन: 202 सीटों के साथ सरकार गठन, दिल्ली में PM मोदी ने मनाया जश्न
  • Top Story
  • देश-विदेश

बिहार में NDA का प्रचंड प्रदर्शन: 202 सीटों के साथ सरकार गठन, दिल्ली में PM मोदी ने मनाया जश्न

himani Shrotiya November 14, 2025

Bihar election results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। NDA गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें जीतकर रिकॉर्ड जीत हासिल की है, जो पिछले कई वर्षों में बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। सरकार बनाने के लिए जहां 122 सीटों की जरूरत होती है, वहीं NDA की यह प्रचंड जीत गठबंधन की मजबूत जमीनी पकड़ और जनता के भरोसे को दर्शाती है।

बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया – PM मोदी #Bihar #PMModi #BiharElection2025 #NDA_कहे_आभार_बिहार #Congress #ElectionUpdates #ChiragPaswan #TejashwiYadav #NitishKumar #MaithiliThakur #tejpratapyadav #Delhi pic.twitter.com/KslrQaWz4X

— Nation Mirror (@nationmirror) November 14, 2025

BJP की शानदार जीत

इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू दोनों ने बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर मुकाबला किया था। इसके अलावा अन्य सहयोगी दलों में LJP को 29 सीटें, जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।

  • भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 सीटें अपने नाम कीं।
  • जेडीयू को 83 सीटों पर जीत मिली।
  • एलजेपी ने 19 सीटें जीतीं।
  • HAM और RLM ने मिलकर 9 सीटों पर कब्जा जमाया।

वहीं दूसरी ओर महागठबंधन केवल 35 सीटों तक सिमट गया, जो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Bihar election results: PM मोदी का भव्य स्वागत

बिहार में NDA की जीत की घोषणा के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM मोदी ने मंच पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाया और अपने पारंपरिक गमछे को लहराकर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

जेपी नड्डा का संबोधन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज के खिलाफ एक बार फिर विकास के रास्ते को चुना है। उन्होंने NDA की जीत को बिहार की जनता का भविष्य बदलने वाली जीत बताया।
नड्डा ने कहा — “बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा राज कभी वापस नहीं आएगा।”
उन्होंने छठी मईया के जयकारे लगाए और कहा कि बिहार की संस्कृति और परंपरा का सम्मान NDA की पहली प्राथमिकता है।

जेपी नड्डा
जेपी नड्डा

‘यह लोकतंत्र की विजय है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय है, जिसने एक बार फिर दुनिया के सामने लोकतंत्र की मजबूती को सिद्ध किया है।

उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग की व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान की भी सराहना की।
मोदी ने कहा:

जहां कभी माओवादी आतंक था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान खत्म हो जाता था, आज वही बिहार शांतिपूर्ण माहौल में रिकॉर्ड मतदान कर रहा है। जंगलराज के समय मतपेटियां लूटी जाती थीं, लेकिन आज बिहार नई दिशा दिखा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA की जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया

Bihar election results: विपक्ष पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत उन युवाओं की जीत है जिनके सपने और करियर कभी जंगलराज में बाधित किए जाते थे। उन्होंने कहा कि अब बिहार विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है, और यह सफर रुकने वाला नहीं है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक बिहार पर शासन किया, उन्होंने राज्य को बदनाम किया और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई।

उन्होंने कहा: “जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कहते हैं, वे बिहार की इज्जत क्या करेंगे? कांग्रेस और आरजेडी ने छठी मईया से माफी तक नहीं मांगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की आन-बान-शान NDA की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और आने वाले समय में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बिहार में NDA सरकार, दिल्ली में मनाया जश्न, PM ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

Bihar Election NDA Celebration: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की काउंटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक के रुझानों में NDA गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाते हुए दिख रहा है। शुरुआती दौर से ही बीजेपी और जेडीयू दोनों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन मजबूत रहा है। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: GOPAL MANDIR: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गोपाल मंदिर का निरीक्षण और विकास कार्यों का लिया जायजा
Next: ढाका जल रहा है: हसीना पर फैसले से ठीक पहले बांग्लादेश में धमाकों से दहशत

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.