Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी और प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

himani Shrotiya November 6, 2025

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया में चुनावी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली भाषा में की और कहा कि “आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है, और बिहार का हर वोट विकास की दिशा तय करेगा।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि RJD के नेताओं ने बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास की रफ्तार बढ़ी है।

“बिहार से सिर्फ विश्वासघात किया”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है।”
उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार में राज्य को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं —

  • पटना में IIT और AIIMS
  • बोधगया में IIM
  • भागलपुर में IIIT
  • दरभंगा AIIMS का काम जारी
  • और चार सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की स्थापना

मोदी ने आगे कहा, “RJD और कांग्रेस ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन जनता को सिर्फ कट्टा और क्रूरता की राजनीति दी। जहां अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।”

प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील —

बिहार के हर मतदाता से आग्रह,
घर से निकलिए और मतदान करिए।#Vote4ViksitBihar pic.twitter.com/7jyUSR6VcX

— BJP Bihar (@BJP4Bihar) November 6, 2025

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, “चंपारण की धरती से ही आज़ादी के आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आज अंग्रेजों का नहीं, बल्कि मोदी का साम्राज्य है।”

प्रियंका ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आज हर चीज़ महंगी हो गई है — गैस, तेल, दालें, सब्जियां — और आम जनता परेशान है।”

नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं।

वे देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?

: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी

📍 गोविंदगंज, बिहार pic.twitter.com/ImQi7cgS8o

— Congress (@INCIndia) November 6, 2025

युवा लगातार परीक्षा देते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाता है।

ऐसे में परीक्षा और नियुक्तियों के इंतजार में युवाओं के जीवन के कई साल बर्बाद हो जाते हैं।

बिहार और यूपी में युवाओं की ये स्थिति है।

: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी

📍 गोविंदगंज, बिहार pic.twitter.com/pj9kA1Dpfe

— Congress (@INCIndia) November 6, 2025

“20 साल से NDA की सरकार, फिर भी रोजगार नहीं” 

प्रियंका गांधी ने कहा, “बिहार में कभी बड़े पुलों का जमाना था, लेकिन अब हाल ये है कि पिछले तीन साल में 27 पुल गिर चुके हैं।”
उन्होंने कहा,

आज बिहार के आधे लोग रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं। 20 साल से NDA की सरकार है, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं। अगर सरकारें बदलती नहीं हैं, तो हालात भी नहीं बदलेंगे।

युवा लगातार परीक्षा देते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाता है।

ऐसे में परीक्षा और नियुक्तियों के इंतजार में युवाओं के जीवन के कई साल बर्बाद हो जाते हैं।

बिहार और यूपी में युवाओं की ये स्थिति है।

: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी

📍 गोविंदगंज, बिहार pic.twitter.com/pj9kA1Dpfe

— Congress (@INCIndia) November 6, 2025

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar: RJD ने लगाया स्लो वोटिंग का आरोप

पहले चरण के मतदान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जानबूझकर स्लो वोटिंग कराने का आरोप लगाया।
पार्टी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —

“महागठबंधन के मजबूत बूथों पर बीच-बीच में बिजली काटी जा रही है, ताकि मतदान की गति धीमी हो। ये साजिश के तहत कराया जा रहा है।”

आरजेडी ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और निर्वाचन आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि राजद व महागठबंधन समर्थित मतदाताओं वाले बूथों पर जानबूझकर धीमी वोटिंग प्रशासन के द्वारा करवाई जा रही है।

चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया में शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखे और संबंधित अवैध गतिविधियों में…

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 6, 2025

चुनाव आयोग ने आरोपों को किया खारिज

PM Modi and Priyanka Gandhi Bihar:  निर्वाचन आयोग ने RJD के आरोपों को गलत और भ्रामक बताया।
कमीशन की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया —

सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतदान हो रहा है। बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पूरी नजर है।

आयोग ने साथ ही यह भी कहा कि जिन इलाकों में बिजली की समस्या आई थी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत बहाल कर दी गई।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल?
Next: Korba: नेताओं की गरिमा को ठेस पहुंची, तो हुआ तत्काल एक्शन, आम लोगों की क्यों नहीं सुनती सरकार?

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.