Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार में NDA सरकार, दिल्ली में मनाया जश्न, PM ने गमछा लहराकर किया अभिवादन
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार में NDA सरकार, दिल्ली में मनाया जश्न, PM ने गमछा लहराकर किया अभिवादन

himani Shrotiya November 14, 2025

Bihar Election NDA Celebration: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की काउंटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक के रुझानों में NDA गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाते हुए दिख रहा है। शुरुआती दौर से ही बीजेपी और जेडीयू दोनों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन मजबूत रहा है। राज्य में 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें कई महत्वपूर्ण सीटों से निर्णायक रुझान सामने आ रहे हैं।

बिहार चुनाव 2025 के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 207 सीटों पर आगे है, एक जीत चुकी है। जबकि महागठबंधन 28 पर बढ़त बनाए हुए है।

NDA की लहर

बिहार में NDA की लहर है। 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन (MGB) को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। महागठबंधन में RJD 24 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 1 सीटों पर आगे है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता तक खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में BJP दफ्तर जाएंगे। JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह 28206 वोट से जीते हैं। अनंत सिंह को 91416 मत मिले हैं।

जीता है बिहार की महिलाओं का विश्वास..
जीता है एनडीए, जीता है बिहार.. @NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JanataDalUnited #JDU#25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/0nxRexFYCf

— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 14, 2025

मोदी – सुशासन की जीत हुई

सुशासन की जीत हुई है।

विकास की जीत हुई है।

जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।

सामाजिक न्याय की जीत हुई है।

बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें…

— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025

Bihar Election NDA Celebration: BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी

पिछली बार की बात करे तो 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर से वापसी होने के आसार हैं और नीतीश 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 91 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

NDA की प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 96 सीटों पर बढ़त के साथ BJP बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

बड़े चेहरों की बात की जाएं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर मिल रही है, फिलहाल वो आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी महुआ से पिछड़ गए हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। इधर पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं।

तेजस्वी आगे, तेजप्रताप और ज्योति सिंह पीछे
तेजस्वी आगे, तेजप्रताप और ज्योति सिंह पीछे

शाह – कांग्रेस बिहार में आखिरी पायदान पर

Bihar Election NDA Celebration: बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता…

— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2025

‘क्या हार क्या जीत’

क्या हार में क्या जीत में,
किंचित नहीं भयभीत मैं,
संघर्ष पथ पर जो मिला,
ये भी सही वो भी सही…

जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार! 🙏🏻 pic.twitter.com/DkLtZdLnez

— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) November 14, 2025

मनोज तिवारी ने गाया गाना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

दरभंगा की सभी सीटों पर NDA की जीत

  1. अलीनगर सीट से भाजपा की मैथिली ठाकुर जीतीं।
  2. कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू के अतिरेक कुमार की जीत।
  3. गौड़ाबौराम सीट से भाजपा के सुजीत कुमार जीते।
  4. बेनीपुर सीट से जदयू के विनय कुमार चौधरी की जीत।
  5. बहादुरपुर सीट से जदयू के मदनी सहनी जीते।
  6. जाले सीट से भाजपा के जीवेश कुमार जीते।
  7. दरभंगा नगर सीट से भाजपा के संजय सरावगी जीते
  8. दरभंगा ग्रामीण सीट से जदयू के ईश्वर मंडल जीते।
  9. हायाघाट सीट से भाजपा के रामचन्द्र प्रसाद जीते।
  10. केवटी सीट भाजपा के मुरारी मोहन झा जीते।

चिराग ने मनाई जीत की खुशी

जश्न प्रचंड जीत का …..#BiharElection2025 pic.twitter.com/glmCLJSZ4F

— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) November 14, 2025

मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन

इस चुनाव में भाजपा और जेडीयू के कुल 29 मंत्री मैदान में थे। रुझानों के अनुसार BJP के सभी 16 और JDU के सभी 13 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यह रुझान NDA की मजबूती और राज्य में उसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। कई मंत्री लगातार बढ़त के साथ अपनी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

Read More: 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट, तेलंगान, राजस्थान काग्रेस के खाते में, पंजाब में आप की जीत

जेडीयू की ओर से धमदाहा से मंत्री लेसी सिंह, सरायरंजन से विजय चौधरी, नालंदा से मंत्री श्रवण कुमार, और भोरे विधानसभा से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की बढ़त जारी है। काउंटिंग के अगले चरणों के साथ इन नेताओं की जीत की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

मंत्री लेसी सिंह,मंत्री श्रवण कुमार
मंत्री लेसी सिंह,मंत्री श्रवण कुमार

Bihar Election NDA Celebration: बीजेपी के बड़े नेता आगे

रुझानों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार के दोनों डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा—अपनी सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।

  • तारापुर से सम्राट चौधरी आगे
  • लखीसराय से विजय सिन्हा आगे

Read More: बाहुबलियों की सीटों पर दिलचस्प मुकाबला-मोकामा में अनंत आगे,तरारी में विशाल पीछे

बीजेपी की ओर से कई प्रमुख चेहरे भी शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं।

  • बांकीपुर से मंत्री नितिन नवीन लगातार बढ़त लिए हुए हैं।
  • जाले से जीवेश मिश्र आगे चल रहे हैं।
  • सीवान से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी बढ़त बनाए हुए हैं।
  • मंत्री रेणु देवी बेतिया से आगे
renu devi
renu devi

जेडीयू के दिग्गज मजबूत

Bihar Election NDA Celebration: जेडीयू की ओर से कई बड़े नेताओं ने काउंटिंग के शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाई हुई है।

  • सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी आगे
  • धमदाहा से लेसी सिंह आगे
  • नालंदा से श्रवण कुमार 8 हजार से अधिक वोटों की बढ़त पर

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा,कार अनिंयत्रित होकर खाई में गिरी
Next: डॉ मोहन यादव का बिहार में चला जादू, 26 विधानसभाओं में से 21 पर NDA प्रत्याशी आगे

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.