Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से आएंगे रुझान
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 9 बजे से आएंगे रुझान

himani Shrotiya November 13, 2025

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। राज्य में पहली बार 67% वोटिंग दर्ज की गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा प्रतिशत है। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से 9% ज्यादा वोट डाले, जिससे साफ है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल
बिहार के 46 सेंटर पर काउंटिंग कल

38 जिलों में बने स्ट्रॉन्ग रूम

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं, जहां ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आयोग ने बताया कि किसी विशेष परिस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर समय में बदलाव किया जा सकता है।

स्ट्रॉन्ग रूम
स्ट्रॉन्ग रूम

Bihar Election Counting 2025: पहले बैलेट पेपर, फिर EVM की गिनती

मतगणना की प्रक्रिया बैलेट पेपर और ETPBS (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) से शुरू होगी। यह प्रक्रिया लगभग आधे घंटे तक चलेगी, जिसके बाद EVM (Electronic Voting Machine) की गिनती शुरू की जाएगी।

दोनों प्रक्रियाएं एक साथ चलेंगी, लेकिन जब तक बैलेट पेपर की गिनती पूरी नहीं हो जाती, तब तक ईवीएम की अंतिम गिनती नहीं की जाएगी।

Read More: सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, EVM घुसाने के आरोप पर बवाल; RJD ने उठाए कई सवाल

सुबह 9 बजे से आएंगे पहले रुझान

Bihar Election Counting 2025: मतगणना शुरू होने के बाद सुबह 9 बजे से शुरुआती रुझान आने की संभावना है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं, जहां 14 टेबल पर एक साथ 14 EVM रखकर वोटों की गिनती की जाएगी।

एक राउंड की गिनती में लगभग 14 से 15 मिनट का समय लगेगा। आयोग ने बताया कि पहला परिणाम मोकामा विधानसभा से आने की उम्मीद है, जबकि दीघा विधानसभा का परिणाम सबसे आखिर में घोषित किया जाएगा।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे: 32 कारों से देशभर में धमाकों की साजिश
Next: एयर इंडिया की टोरंटो–दिल्ली उड़ान में बम की धमकी, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.