Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार में आखिरी चरण में मतदान जारी, कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं EVM खराब
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार में आखिरी चरण में मतदान जारी, कहीं वोट का बहिष्कार तो कहीं EVM खराब

himani Shrotiya November 11, 2025

Bihar Elections Final Phase: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज में मंगलवार को राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 3.70 करोड़ मतदाता 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य भर में 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 4,109 को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक और अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

आखिरी चरण में मतदान जारी
आखिरी चरण में मतदान जारी

वोट बहिष्कार की घटनाएं

Bihar Elections Final Phase: बगहा में लगभग 15 हजार वोटरों ने अपने गांव में सड़क, पानी और पुल की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया है। वहीं बांका जिले में पंचायत भवन की मांग पूरी न होने से लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया।

रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 204 पर सुबह से अब तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सरकार भवन उनके गांव में बनने वाला था, लेकिन इसे दूसरे गांव में बना दिया गया। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते ग्रामीणों ने वोटिंग से दूरी बना ली।

EVM खराब होने से वोटिंग में देरी

किशनगंज समेत पांच जिलों के छह बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 145 पर करीब चार घंटे तक वोटिंग रुकी रही। मशीनें बदलने के बाद वहां सुबह 11 बजे मतदान शुरू हो सका।

EVM खराब
EVM खराब

Bihar Elections Final Phase: जहानाबाद में झड़प

वहीं जहानाबाद जिले में बूथ संख्या 220 पर मतदान के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प हो गई। बताया जाता है कि वोट डालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में हाथापाई हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Read More: महागठबंधन का NDA पर हमला, तेजस्वी बोले- अमित शाह धमकी दे रहे हैं अधिकारियों को

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जा रही है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CM MOHAN YADAV: ब्लास्ट करने वाले आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा-CM डॉ मोहन यादव
Next: World Chess Candidates 2026: साइप्रस पहली बार करेगा चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की मेजबानी, FIDE ने किया ऐलान…

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.