Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद

himani Shrotiya October 19, 2025

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इस बार का चुनाव कई नई परिस्थितियों और राजनीतिक खेल के साथ आने वाला है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

ज्यादातर उम्मीदवार सीमांचल से

AIMIM की उम्मीदवार सूची में अधिकांश उम्मीदवार बिहार के सीमांचल क्षेत्र से हैं। पार्टी ने इस बार सीमांचल में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाई है। आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं का 17 प्रतिशत से अधिक है, जो AIMIM के लिए निर्णायक हो सकता है।

सूची में प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  • बलरामपुर (65): आदिल हसन एडवोकेट
  • ढाका (21): राणा रणजीत सिंह
  • नरकटिया (12): शमीमुल हक
  • गोपालगंज (101): अनस सलाम
  • जोकीहाट (50): मुर्शिद आलम
  • बहादुरगंज (52): तौसीफ आलम
  • ठाकुरगंज (53): गुलाम हसनैन
  • किशनगंज (54): एडवोकेट शम्स आगाज

AIMIM का यह कदम यह संकेत देता है कि पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहती है और मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए विशेष ध्यान दे रही है।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की स्थिति भी जटिल होती जा रही है। सीट शेयरिंग पर अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। घटक दलों के बीच अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है।

Bihar Assembly Election: रोते-रोते फाड़ा कुर्ता 

मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ दिया। वह सड़क पर भी लेट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय यादव की ओर से टिकट के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए मांगे गए थे। पैसे नहीं दिए जाने पर टिकट किसी और को दे दिया गया।

पूर्व प्रत्याशी मदन साह
पूर्व प्रत्याशी मदन साह

राजद नेता रितु जायसवाल का विरोध

सिटामढ़ी की परिहार सीट से राजद नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से परिहार की जनता को इसका संदेश भी दिया। इस सीट पर राजद ने पार्टी की सीनियर नेता स्मिता पूर्वे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Bihar Assembly Election: RJD-कांग्रेस आमने-सामने

राजद ने बाहुबली नेता अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को नवादा की वारिसलीगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी सिंबल दिया। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले से ही मंटन सिंह को मैदान में उतारा है। अब नवादा वारिसलीगंज में राजद-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिलेगी।

इस बार महागठबंधन की पार्टियां लगभग 10-12 सीटों पर आमने-सामने होंगी।

Read More:अमित शाह का बिहार दौरा: चिराग और नीतीश से मुलाकात, शाह ने RJD पर साधा निशाना

महागठबंधन में खींचतान

Bihar Assembly Election: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा कुटुंबा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, राजद के तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को मैदान में उतार सकते हैं। इन तैयारियों से यह संकेत मिलता है कि महागठबंधन की रणनीति अभी भी अंतिम रूप नहीं ले पाई है और कई सीटों पर उम्मीदवार बदल सकते हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Surajpur Murder: पुलिसकर्मी की पत्नी का रेप कर हत्या, बेटी पर चाकूबाजी; 5 आरोपी जेल में
Next: जेएनयू: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, 28 छात्र हिरासत में

Related Stories

BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
बनारस-शहर एक नाम अनेक
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश
  • सनातन

बनारस-शहर एक नाम अनेक..जानिए किस नाम का क्या है महत्व

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पंजाब सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, CM मान ने की घोषणा
  • खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.