
CM की सुरक्षा में बड़ी चूक
ब्रह्माकुंड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश बिना निरीक्षण किए सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री के काफिले में एक कुत्ता घुस आया। इस कारण ब्रह्माकुंड से आगे उनका काफिला रुक नहीं पाया। इस घटना के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश ने ब्रह्माकुंड का निरीक्षण नहीं किया और न ही मलमास मेला को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस दौरान राजगीर कुंड में मुख्यमंत्री नीतीश का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री के कुंड में न पहुंचने से स्थानीय पंडा समुदाय में भी निराशा नजर आई।
ड्रीम प्रोजेक्ट का जायजा
बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हेलीकॉप्टर से नवादा पहुंचे। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वह योजना के तहत मोतनाजे डैम पहुंचकर चल रहे कामों का जायजा लिया। यह दौरा ‘सात निश्चय 3’ योजना के तहत हुआ, इस दौरे का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना था। CM नीतीश ने अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

CM Nitish security breach: गंगाजल उद्वह योजना
गंगाजल उद्वह योजना, जिसे ‘हर घर गंगाजल’ के नाम से जाना जाता है, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने के लिए गंगा का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। हाल में इस योजना का तीसरा चरण चल रहा है।
