
CM ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले को पक्का करना और उसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन कामों को तेजी से पूरी करें। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हमने 21 फरवरी, 2025 को पटना के विकास कार्यों का जायजा लिया था और उस दौरान पटना की कई विकास योजनाओं की घोषणाएं की थी। उसी वक्त मैंने आनन्दपुरी नाला तथा कुर्जी नाला का निरीक्षण किया था जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

CM Nitish Nishant: निशांत की एंट्री
इधर, बिहार की राजनीति में पिछले एक साल से जिस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ था, अब उस पर से पर्दा हटता नजर आ रही है। CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रियता ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। निशांत कुमार को हाल ही में गयाजी जिले में सरकारी प्रोजेक्ट का जायजा लेते देखा गया। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट चेक की, बल्कि अधिकारियों को सुझाव भी दिए। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि निशांत के ‘पॉलिटिकल लॉन्चिंग’ की तैयारी पूरी हो चुकी है।
