Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BIHAR CHUNAV: स्टार प्रचारक बने सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Top Story
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश

BIHAR CHUNAV: स्टार प्रचारक बने सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

divya mistry October 27, 2025

BIHAR CHUNAV: बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें की बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। जहा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

BIHAR CHUNAV
BIHAR CHUNAV

देखिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

भोजपुरी एक्टर के भी नाम शामिल

साथ ही भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हैं।

BIHAR CHUNAV: भाजपा के स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानन्द राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। इसके अलावा ही, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी बिहार में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

BIHAR CHUNAV
BIHAR CHUNAV

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कुल 40 नाम हैं. पार्टी ने इस लिस्ट में केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा जैसे नेताओं को भी रखा है.

BIHAR CHUNAV
BIHAR CHUNAV

सुलझाना इनकी प्राथमिकता

BIHAR CHUNAV: आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस लिस्ट को जारी करने से पहले ही अपने कई बड़े नेताओं को बिहार भेजा हुआ है. बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है. ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता महागठबंधन की अन्य पार्टियों के साथ भी तालमेल और बेहतर करने पर लगातार काम कर रहे हैं. ताकि वोटिंग के पहले गठबंधन दलों के बीच सब कुछ ठीक किया जा सके और फ्रेंडली फाइट की जगह एकजुट होकर महागठबंधन का सीधा मुकाबला एनडीए से होने की तस्वीर पेश की जा सके.कांग्रेस के तीनों नेता तेजस्वी यादव से भी मुलाकात करेंगे. जिन दर्जन भर सीटों पर फ्रेंडली फाइट मुकाबला हो रहा है उसे सुलझाना इनकी प्राथमिकता है.

कब होगा मतदान, मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-भोपाल से ISIS मॉड्यूल के दो आतंकी गिरफ्तार,दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में था हमले का प्लान
Next: CG NEWS : रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की करेगा मेजबानी

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.