Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार, लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

बिहार चुनाव में कई जगहों पर हंगामा और बहिष्कार, लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

himani Shrotiya November 6, 2025

Bihar booth capture allegations: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

104 सीटों पर सीधा मुकाबला

पहले चरण की 121 सीटों में से 104 सीटों पर सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष है। प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है।
एनडीए में शामिल भाजपा 6 सीटों, जदयू 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन में राजद 5, कांग्रेस 2, जबकि वीआईपी और सीपीआई-एम 1-1 सीट पर मैदान में हैं।

Bihar booth capture allegations: लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग 

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई। जानकारी मिलने पर SP अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। खुडयारी गांव में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च भी किया। हालांकि SP ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “ऐसी कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।”

बूथ कैप्चरिंग 
बूथ कैप्चरिंग

“तवे पर रोटी पलटनी चाहिए”

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज़ में कहा कि “अब तवे पर रोटी पलटनी चाहिए।” उनका यह बयान चुनावी माहौल में राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है। लालू परिवार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी।

20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। pic.twitter.com/KSKnwtf57D

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 6, 2025

मुजफ्फरपुर में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में तीन बूथों (161, 162 और 170) पर ग्रामीणों ने वोट डालने से इंकार कर दिया। मतदाताओं का आरोप है कि वर्षों से पुल और सड़क नहीं बन पाए हैं, इसलिए उन्होंने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। चुनाव आयोग ने स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है और बातचीत के जरिए मतदाताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है।

बिहारशरीफ में 4 बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में

Bihar booth capture allegations: बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग मतदान केंद्रों के बाहर नारेबाजी कर रहे थे और मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल रहे थे। वहीं, वैशाली के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में EVM मशीन खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान रुका। गुस्साए मतदाताओं ने “वोट चोर” के नारे लगाए। बाद में तकनीकी टीम ने मशीन बदलकर मतदान दोबारा शुरू कराया।

दरभंगा की 10 सीटों पर बड़े चेहरों की परीक्षा

दरभंगा जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है।
भाजपा से मैथिली ठाकुर, संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा

जदयू से मदन सहनी
राजद से ललित यादव
जन सुराज से पूर्व IPS आरके मिश्रा चुनाव मैदान में हैं।
इस जिले में एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

Bihar booth capture allegations: जन सुराज उम्मीदवार का धरना

दरभंगा से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व IPS आरके मिश्रा ने सदर थाना के बाहर धरना दिया उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से बूथ पर गड़बड़ी की जा रही है। मिश्रा का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Madhuri Dixit Canada Show Controversy: माधुरी दीक्षित के कनाडा शो पर बवाल! फैंस ने जताई नराजगी…
Next: Mithra Mandali OTT Release: फिल्म थिएटर में फ्लॉप! क्या OTT पर दिखा पाएगी कमाल?

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.