Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन, सितारों का रहा जलवा, मैथिली और खेसारी लाल ने भरा पर्चा
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

पहले फेज के नामांकन का आखिरी दिन, सितारों का रहा जलवा, मैथिली और खेसारी लाल ने भरा पर्चा

himani Shrotiya October 17, 2025

Bihar Election first phase nominations: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पहले फेज के अंतर्गत राज्य की कई अहम सीटों पर राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। इस मौके पर नेताओं और स्टार प्रचारकों की भागीदारी ने चुनावी रंगत और बढ़ा दी है।

मंत्री जीवेश मिश्रा ने साइकिल से किया नामांकन

दरभंगा की जाले सीट पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने साइकिल से आकर पर्चा भरा। उनके इस अनोखे अंदाज ने स्थानीय जनता का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री जीवेश मिश्रा ने जनता के बीच मिलकर कहा कि उनका यह चुनावी अभियान सादगी और जनता के साथ जुड़ाव का प्रतीक है।

कुंदन कुमार का रोड शो

बेगूसराय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कुंदन कुमार ने नामांकन से पहले रोड शो किया। इस रोड शो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। कुंदन कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई और विकास कार्यों को गति देना है। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे और इसने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।

 कुंदन कुमार के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
कुंदन कुमार के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मैथिली ठाकुर का पाग पहनकर नामांकन

लोकप्रिय लोक गायिका और बीजेपी की नई सदस्य मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया। तीन दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता लेने वाली मैथिली ने पाग पहनकर अपने पर्चा दाखिल करने की परंपरा को सम्मान दिया। मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी कला और लोक संस्कृति के माध्यम से जनता से जुड़ना चाहती हैं।

पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ इस सीट से सात बार विधायक रह चुके नंदकिशोर यादव भी उपस्थित रहे। कुशवाहा ने कहा कि उनका चुनावी अभियान जनता के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा।

मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया
मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया

Bihar Election first phase nominations: शिवानी शुक्ला का नामांकन

गयाजी के बेलागंज सीट से आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वैशाली की लालगंज सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने आरजेडी के टिकट पर पर्चा भरा।

शिवानी शुक्ला ने शुक्रवार को अपनी मां के साथ राबड़ी आवास पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को उम्मीदवार बनाया है।

खेसारी लाल ने भरा पर्चा 

Bihar Election first phase nominations: भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने का मामला विवादास्पद हो गया है। RJD ने उन्हें छपरा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन फॉर्म की जांच में यह पाया गया कि वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। इससे उनका नामांकन फिलहाल फंस गया है।

खेसारी लाल ने भरा पर्चा 
खेसारी लाल ने भरा पर्चा

वहीं तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद खेसारी लाल ने कहा कि मैं लड़ूं या वाइफ, एक ही बात हैं। इसके बाद खेसारी लालआज पर्चा भरने पहुंचे।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Rise and Fall Winner: अर्जुन बिजलानी बने ‘Rise and Fall’ के विनर, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना!
Next: गुजरात की नई कैबिनेट: 26 मंत्रियों का गठन, 19 नये चेहरे

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
Nitin Nabin Holi Patna
  • बिहार

पटना में नितिन नबीन ने खेली होली, DJ और अश्लील गानों पर बैन

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग
  • अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
  • भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.