Bihar Assembly Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सत्र से पहले सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। लॉ-एंड- ऑर्डर पर बोलते समय नीतीश और तेजस्वी भी हंस पड़े।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने अपने अभिभाषण में कहा,’बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए मैं PM मोदी को धन्यवाद देता हूं।’
व्हील चेयर से सदन में पहुंचे तेजस्वी
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में लड़खड़ाते हुए नजर आए। दरअसल, तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है। वो व्हील चेयर से सदन पहुंचे। CM नीतीश ने उनका हालचाल जाना। करीब 20 सेकेंड तक दोनों के बीच बात हुई। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी मुस्कुराते भी रहे।
पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


NEET छात्रा को लेकर प्रदर्शन
इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने NEET छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा पोस्टर लेकर परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने मामले पर राज्य सरकार की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे।

Bihar Assembly Budget Session: कल होगा बजट पेश
बता दे कि, 3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान होगा। 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित की गई है।
