Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • बिहार: सरकार देगी बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को ₹1000 प्रति माह की सहायता
  • देश-विदेश

बिहार: सरकार देगी बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को ₹1000 प्रति माह की सहायता

Shital Sharma September 18, 2025

2 साल तक मिलेगा लाभ, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

bihar-1000-rupay-graduate-berojgari-bhatta-apply-online

bihar berojgari bhatta apply online: बिहार सरकार ने बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को ₹1000 प्रतिमाह सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ 2 साल (24 महीने) तक मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना की जानकारी X (पूर्व ट्विटर) पर दी।

किसे मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ राज्य के 20 से 25 वर्ष के ग्रेजुएट युवक-युवतियों को मिलेगा, जो बेरोजगार हैं और किसी नौकरी या स्वरोजगार की तलाश में हैं।

योजना का नाम:

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) पहले यह योजना सिर्फ 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए थी। अब इसे ग्रेजुएट (B.A, B.Sc, B.Com आदि) तक बढ़ा दिया गया है।

पात्रता (Eligibility Criteria):

पात्रता विवरण
निवास आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए
उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच
शिक्षा न्यूनतम ग्रेजुएट (स्नातक) पास
रोजगार स्थिति बेरोजगार हो और किसी अन्य सरकारी योजना/भत्ते का लाभ ना ले रहा हो

कितना मिलेगा पैसा?

  • ₹1000 प्रति माह
  • अधिकतम अवधि – 24 महीने (2 साल)

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं:  https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in
  2. “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें और Acknowledgement Slip प्राप्त करें।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (स्नातक की डिग्री)
  • बैंक पासबुक (आवेदक के नाम से)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अब तक कितनों को मिला लाभ?

अब तक 7.61 लाख से अधिक युवाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है।

इस योजना के अलावा नीतीश सरकार के अन्य चुनावी एलान

  • महिलाओं को ₹10,000 रोजगार सहायता
  • 125 यूनिट बिजली फ्री
  • इंटर्नशिप के लिए ₹6000 प्रति माह
  • प्राइवेट बस खरीद पर ₹20 लाख की सब्सिडी
  • पत्रकार पेंशन ₹15,000 तक
  • शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू
  • ‘दीदी की रसोई’ में 20 रुपए में खाना
  • दिव्यांग सिविल सेवा अभ्यर्थियों को ₹1 लाख तक की सहायता

Read More:- जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: bandar-terror: दो बंदर इंजन केबिन के अंदर, पायलट के बने है जानी दुश्मन
Next: Disha House Firing Case: गाजियाबाद में मारे गए दोनों शूटर, आरोपी के परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल!

Related Stories

जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.