Bigg Boss Telugu 9 Winner: तेलुगु बिग बॉस 9 सीजन के विनर कल्याण पडाला बन गए, उन्होंने ने शो में बड़े – बड़े सेलिब्रिटी को पीछे छोड़कर बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। कल्याण ने न सिर्फ इस शो को जीता बल्कि उन्होंने लाखों लोगों का दिल भी जीता है।
Bigg Boss Telugu 9 Winner: जीत के बाद इमोशन हुए कल्याण
बिग बॉस तेलुगु 9 के विनर का जैसे ही अनाउंसमेंट हुआ, वो चौक गए और फिर खुशी से उनकी आंखे भर आईं। उस समय उनके मम्मी पापा भी मंच पर मौजूद थे। उनके लिए ये पल एक सपने जैसा था, वो बेहद खुश थे। शो के होस्ट ने भी उनकी जमकर तारीफ की उनके अनुशासन, सादगी, संयम और ईमानदारी से खेले गए खेल की तारीफ की।
View this post on Instagram
क्या मिला इनाम?
फेमस रियलिटी शो ‘bigg boss9’ के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी थे, उन्होंने पहले विनर की घोषणा की। फिर कल्याण पडाला के विनर बनने के बाद उनकी जमकर तारीफ की और इनाम स्वरुप बिग बॉस की ट्राफी कल्याण को सौंपी और साथ ही 35 लाख रुपए का चेक भी दिया। इतना ही नहीं एक न्यू SUV कार भी दी गई।
Bigg Boss Telugu 9 Winner: 50 लाख थी इनाम की राशि
पहले बिग बॉस 9 के विनर को 50 लाख रुपये दिए जाने थे, लेकिन फिर विनर की घोषणा करने से पहले पवन को ऑफर दिया गया था, कि वो 15 लाख लेकर शो छोड़ना चाहेंगे या अंत तक रुकेंगे। तो पवन ने 15 लाख चुना इसी वजह से विनर की राशि 35 हो गई। इसके बाद शो की पहली रनर अप थनुजा पुट्टास्वामी रही, वहीं दूसरे रनर-अप पवन रहें।

कल्याण पडाला कौन है?
कल्याण आंध्रप्रदेश के विजयनगरम के रहने वाले साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लिया, उन्होंने बचपन से ही अपनी फिटनेस और खेल पर रुची दिखाई। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा की। सेना की नौकरी करने के कुछ समय बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा पहले वो डिजिटल रियलिटी शो बिग बॉस अग्निपरीक्षा में नजर आएं, उस शो से उन्हें पहचान मिली फिर उन्हें बिग बॉस तेलुगु 9 में जगह मिली और यहां भी उन्होंने लोगों का दिल जीता और इस शो के विनर बन गए।
